विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुरुग्राम में मिला कोराना का तीसरा संदिग्ध मरीज, दिल्ली की लैब में पुष्टि; पुणे भेजा जाएगा सैंपल

By Mangal YadavEdited By:
Published: Wed, 18 Mar 2020 12:47 PM (IST)

Coronavirus गुरुग्राम में कोरोना वायरस से पीड़ित तीसरा मरीज मिला है। करीब 21-22 वर्षीय लड़की कोरोनो वायरस से ग्रस्त मिली है।

गुरुग्राम में मिला कोराना का तीसरा संदिग्ध मरीज, दिल्ली की लैब में पुष्टि; पुणे भेजा जाएगा सैंपल
गुरुग्राम में मिला कोराना का तीसरा संदिग्ध मरीज, दिल्ली की लैब में पुष्टि; पुणे भेजा जाएगा सैंपल

गुरुग्राम [अनिल भारद्वाज]। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में कोरोना वायरस से पीड़ित तीसरा संदिग्ध मरीज मिला है। करीब 21-22 वर्षीय लड़की कोरोनो वायरस से ग्रस्त मिली है। वह हाल में ही ब्रिटेन से आई थी। स्वास्थ्य विभाग डॉक्टरों ने सेक्टर दस जिला अस्पताल में बने आइसोलेशन सेंटर में भर्ती किया है। डॉक्टरों का कहना है कि दिल्ली नेशनल सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल (एनसीडीसी) की रिपोर्ट में मरीज कोरोना वायरस से ग्रस्त मिली है। हालांकि इसकी एक बार फिर से पुष्टि के लिए सैंपल को पुणे भेजा जाएगा। 

इससे पहले गुरुग्राम में 14 मार्च को कोरोना से पीड़ित पहले मरीज की पुष्टि हुई थी। इसके बाद 16 मार्च को दूसरे मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई थी। फिलहाल इन सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां पर इनका इलाज चल रहा है।

कोरोना से पीड़ित गुरुग्राम की दूसरी मरीज सेक्टर 9ए की रहने वाली 

गुरुग्राम के सेक्टर 9ए की रहने वाली मरीज कोरोना वायरस से ग्रस्त युवती की पुणे की नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल्स से सोमवार देर रात जांच रिपोर्ट आ गई। उस रिपोर्ट में भी युवती में कोरोना की पुष्टि हुई थी। युवती को सोमवार की सुबह फोर्टिस अस्पताल में भर्ती किया गया। सिविल सर्जन डॉ. जसवंत सिंह पूनिया का कहना है कि युवती का इलाज चल रहा है।

गौरतलब है कि 29 वर्षीय युवती को शनिवार को सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया था लेकिन रविवार को वह डॉक्टरों की इजाजत बिना ही अपने घर चली गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने युवती को समझाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने सरकारी अस्पताल में भर्ती होने से मना कर दिया था। सोमवार की सुबह युवती के घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई थी ताकि वह घर से बाहर ना जा पाए और दूसरे लोग संक्रमित ना हों। बाद में युवती फोर्टिस अस्पताल में भर्ती होने के लिए तैयार हो गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। युवती सात दिन पहले मलेशिया से आई थी और बीमार होने के बाद चार दिन पहले सरकारी अस्पताल में दवा लेने पहुंची थी।

नगर निगम कार्यालय 31 मार्च तक बंद

उधर, गुरुग्राम नगर निगम कार्यालय में 31 मार्च तक पब्लिक डीलिंग बंद कर दी गई है। नागरिक सिर्फ ईमेल से शिकायतें और सुझाव भेज सकेंगे। इस जानकारी नगर निगम ने दी है। निगम की एंट्री गेट इसको लेकर नोटिस चिपकाए गए हैं। गेट पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती भी की गई है। प्रशासन ने कोरोनो के खतरे को देखते हुए यह कदम उठाया है।