Move to Jagran APP

गुरुग्राम में छह वर्षीय बच्चे की पत्थर मारकर हत्या, आरोपित गिरफ्तार

बच्चे की खोजबीन में थाना पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की सेक्टर-10 टीम भी जुट गई। इसी बीच छानबीन के क्रम में बसई एन्क्लेव में ही किराये पर रहने वाले मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के गांव कुशाहा निवासी रिश्तेदार गुड्डू साहनी के ऊपर शक हुआ।

By Prateek KumarEdited By: Published: Sat, 24 Jul 2021 05:18 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jul 2021 05:18 PM (IST)
गुरुग्राम में छह वर्षीय बच्चे की पत्थर मारकर हत्या, आरोपित गिरफ्तार
आपसी रंजिश में नजदीकी रिश्तेदार ने ही दिया वारदात को अंजाम।

गुरुग्राम (आदित्य राज)। बसई एन्क्लेव से लापता छह वर्षीय गणित कुमार का शव शुक्रवार शाम इलाके के ही जंगल में मिला। पत्थर से चोट मारकर उसकी हत्या कर दी गई। इससे पहले उसका गला दबाया गया था। आरोपित कोई और नहीं बल्कि नजदीकी रिश्तेदार गुड्डू साहनी है। उसी की निशानदेही पर शव बरामद किया गया। सेक्टर-10ए थाना पुलिस ने शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंप दिया। इधर, आरोपित को भी अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया।

loksabha election banner

मजदूरी मेहनत कर हो रहा था गुजारा

पिछले कई सालों से मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के गांव पकरीड़ी निवासी बुधु साहनी बसई एन्क्लेव इलाके में परिवार सहित किराये पर रहकर मेहनत-मजदूरी करते हैं। बृहस्पतिवार वह एवं उनकी पत्नी काम पर चले गए थे। शाम को जब लौटे तो देखा कि उनका छह वर्षीय बेटा गणित लापता था। आसपास खोजबीन करने के बाद जब वह नहीं मिला फिर उन्होंने सेक्टर-10ए थाने में शिकायत दी।

बच्चे की खोज में जुटी पुलिस

इसके बाद बच्चे की खोजबीन में थाना पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की सेक्टर-10 टीम भी जुट गई। इसी बीच छानबीन के क्रम में बसई एन्क्लेव में ही किराये पर रहने वाले मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के गांव कुशाहा निवासी रिश्तेदार गुड्डू साहनी के ऊपर शक हुआ। फिर उसे शुक्रवार शाम गांव गढ़ी के नजदीक से काबू किया गया। पूछताछ शुरू करते ही उसने पूरी सच्चाई बयां कर दीं। स्वीकार किया आपसी रंजिश के चलते हत्या करने के इरादे से गणित को वह बहला-फुसलाकर इलाके के ही जंगल में ले गया था। वहां पर पहले उसका गला दबाया फिर सिर सहित शरीर के कई हिस्सों से चोट मारी। इससे उसकी मौत हो गई। गणित चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था।

शंका की वजह से ले ली जान

एक महीने पहले गुड्डू की उसकी पत्नी ललिता के साथ किसी बात पर झगड़ा हो गया था। इस पर ललिता ने अपने पिता महेंद्र सिंह साहनी जो पानीपत में रहते हैं, को बुला लिया था। जब उसके ससुर समझा रहे थे उसी समय गुड्डू की सास लिखिया देवी की सगी बहन रिपल देवी जो बसई एन्क्लेव में ही रहती हैं, आ गई थीं। समझाने के बाद भी जब मनमुटाव दूर नहीं हुआ तो ललिता को उसके पिता अपने घर लेकर चले गए। गुड्डू को लगा कि रिपल देवी के कहने पर ही उसके सुसर उसकी पत्नी को लेकर चले गए। इस पर उसने सोचा कि उसका घर तो बर्बाद हो ही गया, अब वह रिपल देवी को भी परेशान करेगा। इसी रंजिश में हत्या करने के इरादे से उसने गणित की हत्या कर दी।

छानबीन के दौरान रिश्तेदार गुड्डू के ऊपर शक हाे गया था। इसी आधार पर उसे काबू किया गया। फिर पूछताछ शुरू की गई तो पूरी सच्चाई सामने आ गई। उसने जिस पत्थर से चोट मारी थी, उसे भी मौके से बरामद कर लिया गया।

प्रीतपाल, सहायक पुलिस आयुक्त (क्राइम), गुरुग्राम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.