Move to Jagran APP

राफेल के पायलट रोहित कटारिया के पिता ने कहा - बेटे ने गर्व से सीना चौड़ा कर दिया

फ्रांस से राफेल लाने वाले पायलटों में शामिल रोहित कटारिया के पिता कर्नल (रिटा.) सतबीर सिंह ने कहा उन्‍हें बेटे पर गर्व है। सब कुछ सपने जैसा लग रहा है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Wed, 29 Jul 2020 09:40 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2020 09:40 PM (IST)
राफेल के पायलट रोहित कटारिया के पिता ने कहा - बेटे ने गर्व से सीना चौड़ा कर दिया
राफेल के पायलट रोहित कटारिया के पिता ने कहा - बेटे ने गर्व से सीना चौड़ा कर दिया

गुरुग्राम [आदित्य राज]। बेटे ने गर्व से सीना चौड़ा कर दिया। ऐसा महसूस हो रहा है जैसे दुनिया की हर खुशी उन्हें मिल गई। बेटा कहता था कि उसके ऊपर बहुत गर्व होगा। एक ही पल में ऐसा गर्व का अनुभव करा दिया जिसकी कोई सीमा नहीं। सबकुछ सपने जैसा लग रहा है। बेटा शुरू से ही कहता था कि अपने लिए कुछ भी करना बहुत बड़ी बात नहीं, बड़ी बात तब होगी जब आप समाज व देश के लिए कुछ करेंगे। ये बातें फ्रांस से राफेल लाने वाले पायलटों में शामिल रोहित कटारिया के पिता कर्नल (रिटा.) सतबीर सिंह ने दैनिक जागरण से फोन पर बातचीत में कही।

loksabha election banner

पिता ने कहा पहले कभी नहीं मिली इतनी खुशी

सतबीर सिंह अपनी पत्नी राजमती के साथ बेटी के घर हैदराबाद गए हुए हैं। उन्होंने कहा कहा कि इतनी खुशी पहले कभी नहीं मिली। उपलब्धि से कई बार आंखों में आंसू आ जाते हैं। एक ही झटके में बेटे ने परिवार ही नहीं, गांव ही नहीं, गुरुग्राम ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा व देश का नाम रोशन कर दिया। एक पिता को जीवन में क्या चाहिए।

पिता की यही तमन्‍ना होती है कि बेटा उनसे आगे निकले

हर माता-पिता की यही तमन्ना होती है कि उनके संतान उनसे आगे निकल जाए। इसमें कहीं कोई संदेह नहीं कि उनका बेटा एक ही झटके में उनसे बहुत आगे निकल गया। कल तक वह उनके नाम से जाना जाता था, अब वह उसके नाम से जाने जाएंगे। यही तो एक पिता को चाहिए। मां राजमती ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। जिस राफेल के ऊपर देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की नजर है, उसे लाने में उनके बेटे ने भूमिका निभाई है। यह किसी भी मां के लिए बहुत ही गर्व की बात है।

दुनिया की मजबूत सेना में शामिल है भारतीय सेना

कर्नल सतबीर सिंह कहते हैं कि कारगिल युद्ध के दौरान वह सेना में थे। इस युद्ध ने पूरी दुनिया को दिखा दिया कि भारतीय सेना की ताकत कितनी है। किसी भी परिस्थिति का बेहतर तरीके से सामना कर सकती है। दुश्मन हजारों फीट की ऊंचाई पर था और अपनी सेना काफी नीचे। इसके बाद भी कुछ ही दिनों के भीतर विजय हासिल हुई। कारगिल युद्ध के बाद से देश की ताकत काफी बढ़ी है। चीन से किसी भी स्तर पर भारतीय सेना कम नहीं। आज देश को राफेल की आवश्यकता है। इसके आने से भारतीय वायु सेना की ताकत काफी बढ़ गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.