Move to Jagran APP

कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष गुमराह करने का कर रहा प्रयास : धनखड़

प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कृषि कानूनों को लेकर संवाद किया। सभी से कहा कि आप कृषि कानूनों को पहले बेहतर तरीके से स्वयं पढ़ें। फिर लोगों के बीच जाएं। जब तक बेहतर तरीके से जानकारी नहीं होगी तब तक लोगों को बेहतर तरीके से समझा नहीं सकते।

By Prateek KumarEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 08:41 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 08:41 PM (IST)
कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष गुमराह करने का कर रहा प्रयास : धनखड़
प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ भाजपा कार्यकर्ताओं से बात करते हुए।

गुरुग्राम (आदित्य राज)। कृषि कानूनों को लेकर गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ सहित प्रदेश के 11 जिलों के प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित स्वतंत्रता सेनानी भवन में आयोजित हुई। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने की। बैठक में विशेष रूप से इस बार विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले कार्यकर्ताओं के साथ ही सभी जिलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री को आमंत्रित किया गया था।

loksabha election banner

विपक्ष लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहा

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कृषि कानूनों को लेकर संवाद किया। सभी से कहा कि आप कृषि कानूनों को पहले बेहतर तरीके से स्वयं पढ़ें। फिर लोगों के बीच जाएं। जब तक बेहतर तरीके से जानकारी नहीं होगी तब तक लोगों को बेहतर तरीके से समझा नहीं सकते। विपक्ष लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है।

कृषि कानूनों से किसान मजबूत होंगे

लोग गुमराह न हों, इसके लिए भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता क्षेत्र में जाएं। लोगों से संवाद करें। उन्हें कृषि कानूनों के बारे में बारीकी से बताएं। बताएं कि कृषि कानूनों से कैसे देश के किसान मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों में कोई कमी नहीं है।

देश विकास के रास्ते पर तेजी से अग्रसर होगा

इससे जहां देश के किसान मजबूत होंगे वहीं देश विकास के रास्ते पर तेजी से अग्रसर होगा। प्रदेश महामंत्री व सांसद संजय भाटिया, प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी के साथ ही प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा एवं सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने भी कृषि कानूनों के ऊपर अपने विचार रखे। बैठक में पहुंचे नेताओं व कार्यकर्ताओं का गुरुग्राम भाजपा की जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़, जिला महामंत्री महेश यादव एवं मनीष गाडौली ने स्वागत किया।

दर्दनाक: आंखों के सामने जल गया मनोरमा के जिगर का टुकड़ा, कलेजे से लगाने के लिए नहीं बची एक भी तस्वीर

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.