विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेना में भर्ती करने का सुनहरा मौका, ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, यहां जानिए पूरी प्रकिया

By Prateek KumarEdited By:
Published: Wed, 11 Mar 2020 07:46 PM (IST)Updated: Wed, 11 Mar 2020 07:49 PM (IST)

सेना में एसओएल जीडी एसओएल सीएलके/ एसकेटी एसओएल टैक एसओएल एनए/वीइटी और एसओएल ट्रेड मैन लिए आवेदन कर सकते हैं।

सेना में भर्ती करने का सुनहरा मौका, ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, यहां जानिए पूरी प्रकिया
सेना में भर्ती करने का सुनहरा मौका, ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, यहां जानिए पूरी प्रकिया

गुरुग्राम, जागरण संवाददाता। गुरुग्राम सहित प्रदेश के अन्य जिले नूंह, पलवल तथा फरीदाबाद के स्थानीय युवाओं लिए सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह प्रक्रिया 11 अप्रैल तक चलेगी। इच्छुक व्यक्ति इस बारे में अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट  www.joinindianarmy.nic.in पर संपर्क कर सकते हैं।

कई पदों के लिए कर सकते हैं आवेदन

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि वेबसाइट के माध्यम से भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि सेना में एसओएल, जीडी, एसओएल सीएलके/ एसकेटी, एसओएल टैक, एसओएल एनए/वीइटी और एसओएल ट्रेड मैन लिए आवेदन कर सकते हैं।

एक से अधिक ट्रेड में रजिस्‍ट्रेशन पर रद होगी उम्‍मीदवारी

अलग-अलग ईमेल आइडी द्वारा एक से अधिक ट्रेड में रजिस्ट्रेशन करने पर उम्मीदवारी रद कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने के बाद 15 अप्रैल से अपने ई-मेल आईडी या मोबाइल नंबर में दिए गए अलर्ट के अनुसार अपना एडमिट कार्ड वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदक प्रिंट साफ निकालें और इसे फोल्ड ना करें ताकि बार-कोड पढ़ा जा सके।

पांच-पांच फोटोकॉपी लेकर पहुंचे

प्रवक्ता ने बताया कि आवेदक अपने एडमिट कार्ड पर अपनी नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, सभी मूल दस्तावेजों तथा उनकी पांच-पांच फोटोकॉपी लेकर बताई गई तारीख व जगह पर समय से पहुंचे। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया के दौरान दलालों से सावधान रहने की चेतावनी दी। जाली कागजात प्रस्तुत करने या गलत सूचना देने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाएगी। अगर किसी आवेदक के बाजू के अंदरूनी भाग पर नाम या किसी धार्मिक चिन्ह या कोई और टैटू पाया जाएगा तो उसे सेना में भर्ती की अनुमति दी जा सकती है।

गलत पते पर होगी कानूनी कार्रवाई

जिन उम्मीदवारों ने गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल तथा नूंह को छोड़कर कही और से शिक्षा ग्रहण की है, उन्हें निवास सिद्ध करने के लिए अपना तथा अपने माता-पिता के मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड या अन्य किसी उचित पहचान पत्र को प्रस्तुत करने के लिए कहा जा सकता है। गलत पता होने पर और पुलिस द्वारा सत्यापित नही किए जाने की स्थिति में उनके विरूद्ध कानूनी की जाएगी।

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक