विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुरुग्राम में गैंगस्टर कौशल के घर NIA की छापेमारी, 80 से ज्यादा कारोबारियों से रंगदारी मांगने का है आरोप

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Tue, 21 Feb 2023 09:39 AM (IST)

NIA Raids Gangster Kaushal House एनआइए की टीम आज मंगलवार को गुरुग्राम के नाहरपुर रूपा गांव में कुख्यात गैंगस्टर कौशल ...और पढ़ें

गुरुग्राम में गैंगस्टर कौशल के घर NIA की छापेमारी
गुरुग्राम में गैंगस्टर कौशल के घर NIA की छापेमारी

गुरुग्राम, जागरण संवाददाता। एनआइए की टीम आज मंगलवार को गुरुग्राम के नाहरपुर रूपा गांव में कुख्यात गैंगस्टर कौशल के घर पर छापेमारी करने पहुंची है। कौशल पर 80 से ज्यादा कारोबारियों से रंगदारी मांगने का आरोप है। रेड के दौरान पुलिस टीम घर के बाहर मौजूद है। 

बता दें कि हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, लूट, अपहरण सहित कई वारदातों में आरोपित कुख्यात गैंगस्टर कौशल गुरुग्राम सहित पूरे दक्षिण हरियाणा में वर्षों तक आतंक का पर्याय रहा है। वह दुबई से बैठकर अंडरवर्ल्ड डॉन की तरह अपने गुर्गों से वारदात को अंजाम दिलाता था। साल 2019 में गिरफ्तारी के बाद से वह जेल में बंद है।

विरोधियों को गोलियों से भून डालता है गैंग

ज्यादातर बदमाश अपने विरोधियों को या जिसकी सुपारी लेते थे, उन्हें एक या दो गोली मारते हैं। कौशल गैंग का अंदाज शुरू से ही अलग रहा है। गैंग गोलियों से भून डालता है ताकि दहशत की वजह से कोई गवाही देने के लिए सामने न आए। अब लारेंस बिश्नोई गैंग भी कौशल गैंग की तरह एक-दो नहीं बल्कि किसी के ऊपर कम से कम 10 गोलियां चलाता है।

NIA Raids: पंजाब-हरियाणा समेत आठ राज्यों के 70 ठिकानों पर छापा, गैंगस्टर मामले को लेकर NIA की कार्रवाई