सीएम मनोहर लाल के साथ जेपी नड्डा ने किया रोड शो, कहा- हरियाणा में अब जनता की सरकार है Gurugram News
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुग्राम में रोड शो किया।
गुरुग्राम, जेएनएन। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुग्राम में रोड शो किया। इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि पांच साल पहले तक हरियाणा की पहचान भ्रष्टाचार के लिए जानी जाती थी। प्रदेश में पहले कुछ लोगों की सरकार या फिर कुछ लोगों परिवारों होती थी लेकिन पिछले पांच साल में जनता की सरकार बन गई।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल न सिर्फ पारदर्शी नेतृत्व दिया बल्कि हरियाणा को एक लड़ी में हरियाणा को पिरोया है। नड्डा ने कहा कि पहले ये प्रदेश जाति और वर्गों में बंटा हुआ लेकिन मुख्यमंत्री अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति और सरलता से सबका साथ सबका विकास किया। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा में मंगलवार शाम भूतेश्वर मंदिर के पास स्थित जनसभा में पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद सातवें दिन गुरुग्राम में पहुंची तो पटौदी चौक से लेकर गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र में जोरदार स्वागत हुआ। भूतेश्वर चौक मंदिर पर हुई बड़ी जनसभा में राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अनिल जैन, केंद्रीय मंत्री व पार्टी के हरियाणा प्रभारी नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए।
पारदर्शिता को साकार किया
जेपी नड्डा ने पुराने दिन याद करते हुए कि मैं जब हिमाचल में मंत्री था तब मनोहर लाल वहां के प्रभारी थे, तब उन्होंने कहा था कि नौकरियों में लोगों का दखल बंद कर दो। पारदर्शिता आएगी। उस वक्त मैं समझ नहीं पाया। लेकिन उन्हें जब हरियाणा में मौका मिला तो उन्होंने इस कर दिखाया। उन्होंने कहा प्रदेश के एक पूर्व मुख्यमंत्री नौकरियों में घोटाले के चलते सालाखों के पीछे हैं। जबकि प्रदेश सरकार ने 68 हजार से ज्यादा नौकरियां दीं। जब इन नौकरियों के लेटर लोगों के पास पहुंचे तो उन्हें भी विश्वास नहीं हुआ।
मुख्यमंत्री ने अपने मजबूत संकल्प से पारदर्शिता शब्द को प्रदेश में साकार किया। इतना ही नहीं सरलता के साथ प्रदेश को नई दिशा और दृष्टि दी। जो अनाड़ी कहते थे वही कहने लगे खिलाड़ी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हमने नौकरियों के अंदर पारदर्शिता स्थापित की। बिना पर्ची और खर्ची के नौकरियां दीं। विपक्ष के लोगों के हमारी खिल्ली उड़ाई, लेकिन हम लक्ष्य से नहीं डिगे। हमने कार्य पद्वति बदल लक्ष्य को प्राप्त किया। पहले जो लोग हमें अनाड़ी कहते थे वे अब कहते हैं कि राजनीति में कोई खिलाड़ी है तो यही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले पांच के लिए हम आप के बीच आए हैं, पुन: सत्ता में आने पर हम दोगुनी मेहनत करके विकास के कार्य करेंगे।
मुख्यमंत्री के बाद गुरुग्राम से सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत करते हुए कहा कि दिल्ली में दोबारा मोदी सरकार बनाने के बाद अब वक्त आ गया है कि हरियाणा में एक बार फिर खट्टर सरकार बनाएं। उन्होंने मंच से प्रदेश सरकार के कामकाज की तारीफ की।