विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Divya Pahuja Murder: दिव्या हत्याकांड में नया खुलासा, मॉडल को माथे पर सटाकर मारी गई थी गोली

By Jagran News Edited By: Sonu Suman
Published: Sun, 14 Jan 2024 06:47 PM (IST)

गुरुग्राम में 2 जनवरी को मॉडल और गैंगस्टर संदीप गाडोली की गर्लफ्रेंड दिव्या पाहुजा की हत्या में नया खुलासा हुआ ...और पढ़ें

मॉडल दिव्या पाहुजा को माथे पर सटाकर मारी गई थी गोली।
मॉडल दिव्या पाहुजा को माथे पर सटाकर मारी गई थी गोली।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में 2 जनवरी को मॉडल और गैंगस्टर संदीप गाडोली की गर्लफ्रेंड दिव्या पाहुजा की हत्या में नया खुलासा हुआ है। दरअसल, दिव्या के शव का रविवार दोपहर हिसार के अग्रोहा मेडिकल कालेज में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम में सिर से एक गोली निकाली गई गई। विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। रिपोर्ट में बताया गया कि दिव्या के माथे में सटाकर गोली मारी गई थी। 

शनिवार सुबह दिव्या का शव फतेहाबाद के टोहाना में कुदनी हेड में फंसा हुआ मिला था। उसके शव को बलराज और रवि बांगा ने पटियाला से आगे पसियाना के पास भाखड़ा नहर में फेंक दिया था। कुदनी के पास नहर से शव निकालने के बाद हिसार के अग्रोहा मेडिकल कालेज में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। रविवार दोपहर डाक्टरों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। 

ये भी पढ़ें- Gurugram Crime: अरावली में मिला महिला का शव, पत्थर से कूच कर की गई हत्या

गुरुग्राम में देर रात होगा अंतिम संस्कार

रिपोर्ट में बताया गया कि गोली बिलकुल सटाकर मारी गई थी। वहीं उसके सिर से गोली भी निकाली गई है। डाक्टरों ने अन्य जांचों के लिए विसरा सुरक्षित रख लिया है। वहीं दिव्या के शव को उसकी बहन नैना पाहूजा को सौंप दिया गया। यहां गुरुग्राम में देर रात उसका संस्कार किया जाएगा।

शव देख रो पड़ी थी बहन

जब पहली बार नैना ने शव देखा उसे सदमे सा लगा और वह बिलख-बिलख कर रो पड़ी थी। 11 दिन से पानी में होने के चलते लाश पूरी तरह फूल गई थी। उसका शव ऐसा प्रतीत हो रहा है, जैसे कोई प्लास्टिक की बॉडी हो। यह सब देख नैना अपने भावनाओं पर काबू नहीं रख पाई और रो पड़ी।

ये भी पढ़ेंः Divya Pahuja: हरियाणा में भाखड़ा नहर में मिली मॉडल दिव्या पाहुजा की लाश, एक सुराग से बहन नैना ने की पहचान