Move to Jagran APP

Ram Rahim News: पढ़िये- हनीप्रीत के साथ अस्पताल में भर्ती राम रहीम की कौन कर रहा है सुरक्षा

Ram Rahim Security News गुरमीत सिंह की सुरक्षा को ध्यान में रखकर निजी अस्पताल मेदांता में आने वाले एक-एक व्यक्ति के ऊपर नजर रखी जा रही है। 30 से अधिक पुलिसकर्मी मेदांता अस्पताल के भीतर से लेकर बाहर तक सुरक्षा में तैनात हैं।

By Jp YadavEdited By: Published: Tue, 08 Jun 2021 10:39 AM (IST)Updated: Tue, 08 Jun 2021 10:39 AM (IST)
Ram Rahim News: पढ़िये- हनीप्रीत के साथ अस्पताल में भर्ती राम रहीम की कौन कर रहा है सुरक्षा
Ram Rahim News: जानिये- कैसी है डेरा सच्चा सौदा चीफ राम रहीम की सुरक्षा, हनीप्रीत भी है साथ

गुरुग्राम [आदित्य राज]। अपनी ही दो साध्वियों के साथ दुष्कर्म व एक पत्रकार की हत्या के आरोप में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह बहुत कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। फिलहाल गुरुमीत राम रही गुरुग्राम के नामी अस्पताल मेदांता में भर्ती और अपनी इलाज कर रहा है, लेकिन यहां पर भी उसकी सुरक्षा कड़ी है। आइए हम बताते हैं कि किस तरह डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को मेदांता अस्पताल में सुरक्षा मिली हुई है। 

loksabha election banner

हर आने-जाने वाले पर है कड़ी नजर

गुरमीत सिंह की सुरक्षा को ध्यान में रखकर निजी अस्पताल मेदांता में आने वाले एक-एक व्यक्ति के ऊपर नजर रखी जा रही है। पिछले दिनों इस तरह की खबर आई थी कि रोहतक के सुनारिया जेल में बंद राम रहीम की जान को खतरा है। इसके बाद जेल में ही राम रहीम को अन्य कैदियों से अलग रखा जा रहा है। हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला भी कह चुके हैं कि राम रहीम को बब्बर खालसा और अंतरराष्ट्रीय आतंकी ग्रुप से खतरा है। ऐसे में अस्पताल में भर्ती राम रहीम की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

2 दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी अस्पताल के भीतर-बाहर तैनात

जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक, 30 से अधिक पुलिसकर्मी मेदांता अस्पताल के भीतर से लेकर बाहर तक सुरक्षा में तैनात हैं। यही नहीं इलाके के सहायक पुलिस आयुक्त अमन यादव से लेकर कई अधिकारी भी समय-समय पर राउंड मार रहे हैं। 

वहीं, सोमवार को मेदांता में दोबारा कोरोना जांच की गई। उसमें उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। रविवार को रैपिड टेस्ट में रिपोर्ट पाजिटिव आई भी जबकि सोमवार को आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया गया। रिपोर्ट के आधार पर उसे कोविड वार्ड से नान-कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। उसे उसे पैंक्रियाज में अधिक दिक्कत है। इस वजह से कुछ दिन पहले तबीयत खराब होने पर उसे पीजीआइ रोहतक में भर्ती कराया गया था। वहां से डाक्टरों की सलाह पर रविवार दोपहर उसे मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। भर्ती होते ही उसका रैपिड टेस्ट किया गया था। इसमें रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई थी। इस आधार पर उसे कोविड वार्ड में भर्ती किया गया था।

फिलहाल राम रहीम के साथ है हनीप्रीत

राम रहीम के कोविड का इलाज भी अस्पताल की वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. सुशीला कटारिया की देखरेख में शुरू कर दिया गया था। रिपोर्ट निगेटिव आने के साथ ही कोविड का इलाज रोक दिया गया। बताया जाता है कि उसकी देखभाल के लिए मुंहबोली बेटी हनीप्रीत साथ ही रह रही है। उसने अटेंडेंट के रूप में कार्ड रविवार को ही बनवा लिया था। 

जानें- जेल में क्या रहती है राम रहीम की दिनचर्या?

जेल में रहने के दौरान राम रहीम लंबी और काली दाढ़ी और मूंछें अब आधे सफेद हो गए हैं। दिन के वक्त खेती और सब्जियों की देखभाल करते हैं। बताया जाता है कि नियमित कैदियों और उनके प्रोफ़ाइल के मुताबिक, राम रहीम को रविवार और सरकारी छुट्टियों को छोड़कर बागवानी का काम करना होता है, जिसके एवज में प्रतिदिन 20 रुपये दिए जाते हैं। इस लिहाज से राम रहीम की कमाई हजारों में हो गई है।

रोजाना सुबह उठकर करते हैं पूजा

बताया जाता है कि राम रहीम रोजाना सुबह 6 बजे उठ जाते हैं। इसके बाद जेल मैनुअल के मुताबिक मिली चाय पीते हैं। फिर वो कुछ कसरत और पूजा भी करते हैं। शाम को राम रहीम किताबों में समय बिताते हैं या कविता लिखने वक्त बिताते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.