Move to Jagran APP

दीपा ने केबीसी में जीते 25 लाख, इसका इस्तेमाल वह दिव्यांगों के सशक्तीकरण के लिए करेंगी

दीपा मलिक ने कहा कि वह जीती हुई धनराशि का इस्तेमाल दिव्यांग लोगों के सशक्तीकरण के लिए करेंगी। उन्होंने महानायक को उनके जन्मदिन पर बधाई भी दी।

By Mangal YadavEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 10:00 PM (IST)Updated: Sat, 12 Oct 2019 12:26 AM (IST)
दीपा ने केबीसी में जीते 25 लाख, इसका इस्तेमाल वह दिव्यांगों के सशक्तीकरण के लिए करेंगी
दीपा ने केबीसी में जीते 25 लाख, इसका इस्तेमाल वह दिव्यांगों के सशक्तीकरण के लिए करेंगी

आदित्य राज, गुरुग्राम। रियो पैरा ओलंपिक में पदक जीतकर पूरी दुनिया में देश का गौरव बढ़ाने वाली दीपा मलिक कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में शुक्रवार रात सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठीं। उन्होंने 13 सवालों का जवाब देकर 25 लाख रुपये की राशि जीती। उनके साथ हॉट सीट पर पैरा विश्व चैंपियनशिप में पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी जोशी भी मौजूद थीं।

loksabha election banner

जीती हुई धनराशि का इस्तेमाल दिव्यांगों के सशक्तीकरण के लिए करेंगी

दीपा मलिक ने कहा कि वह जीती हुई धनराशि का इस्तेमाल दिव्यांग लोगों के सशक्तीकरण के लिए करेंगी। उन्होंने महानायक को उनके जन्मदिन पर बधाई भी दी। 11 अक्टूबर महानायक का जन्मदिन है। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस भी हर साल 11 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसे लेकर उन्होंने देश की सभी बालिकाओं को बधाई दी।

कर्मवीर स्पेशल एपिसोड

शुक्रवार के शो में किसी कर्मवीर को यानी किसी न किसी क्षेत्र में विशेष करने वाले को हॉट सीट पर बैठाया जाता है। उनके माध्यम से लोगों को प्रेरित करने का प्रयास किया जाता है। इसी दिशा में पद्मश्री और खेल रत्न अवार्ड से नवाजी जा चुकीं दीपा मलिक का चयन उनकी उपलब्धियों को लेकर किया गया। शारीरिक तौर से दिव्यांग होने के बाद भी उन्होंने देश के लिए पदक हासिल किया। उन्होंने उपलब्धि हासिल कर संदेश दिया कि यदि मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो शारीरिक कमजोरी कोई मायने नहीं रखती।

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला

एपिसोड संपन्न होने के बाद दैनिक जागरण से बातचीत में उन्होंने कहा कि खुशी है कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर उन्हें केबीसी में हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला। इसके माध्यम से देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की महिलाओं को उन्होंने संदेश दिया। दिव्यांगता को कमजोरी न समझें। खेलों के माध्यम से भी दिव्यांगों के सशक्तीकरण पर जोर दिया जा सकता है।

आजीवन दिव्यांगों के सशक्तीकरण के लिए काम करेंगी

वह आजीवन दिव्यांगों के सशक्तीकरण के लिए काम करेंगी। महिलाओं को संदेश देते हुए कहा कि कभी भी अपने आपको कमजोर न समझें। अपनी क्षमता को दबाएं नहीं बल्कि उसका बेहतर तरीके से इस्तेमाल करें। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बारे में कहा कि वह कौन बनेगा करोड़पति के माध्यम से हर वर्ग के लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने फिल्मों के माध्यम से भी बेहतर संदेश दिया है और अभी भी दे रहे हैं।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.