ब्रेन स्ट्रोक के मरीज को बचाने के लिए जल्द इलाज मिलना जरूरी
भारत में ब्रेन स्ट्रोक बीमारी तेजी से बढ़ रही है। इस संबध में दुनियाभर के विशेषज्ञों ने गुरुग्राम में दो दिन इस पर चर्चा की और इलाज संबधित में जानकारी साझा की।
By Edited By: Published: Sun, 24 Nov 2019 04:40 PM (IST)Updated: Sun, 24 Nov 2019 04:40 PM (IST)
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: भारत में ब्रेन स्ट्रोक (मस्तिष्क आघात) बीमारी तेजी से बढ़ रही है। इस संबंध में दुनियाभर के विशेषज्ञों ने गुरुग्राम में इस पर दो दिन चर्चा की और इलाज संबंधी जानकारी साझा की। दुनियाभर के विशेषज्ञों ने बताया कि उन्होंने गंभीर बीमार मरीजों को कैसे नया जीवन दिया और इसके लिए बेहतर तकनीक उपलब्ध है। इफको चौक के करीब स्थित वेस्टन होटल में दो दिवसीय स्ट्रोक एवं न्यूरोवस्कुलर मास्टर क्लास 2019 का रविवार को समापन हो गया। देश-विदेश के डॉक्टरों ने ब्रेन स्ट्रोक पर अपना व्याख्यान दिया। इसमें देशभर से 400 डॉक्टर भाग ले रहे थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें