मार्च में ही गर्मी ने किया बेहाल, गुरुग्राम में पारा 40 के पार
शुक्रवार को साइबर सिटी में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अप्रैल के प्रथम सप्ताह में दिन का तापमान 40.0 से 42.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।
गुरुग्राम [जेएनएन]। दिल्ली-एनसीआर में दिन का तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस के नजदीक पहुंच चुका है। दोपहर में गर्मी झुलसाने लगी है। मार्च अभी खत्म नहीं हुआ है और गर्म हवा भी चलने लगी है। शुक्रवार को साइबर सिटी में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अप्रैल के प्रथम सप्ताह में दिन का तापमान 40.0 से 42.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले एक सप्ताह में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें: NCR में भीषण गर्मी का कहर, जानिए लू से बचने के 15 उपाय