Move to Jagran APP

Lok Sabha Elections: 'भाजपा ने कांग्रेस की तरह छोटे नारे नहीं दिए,' पूर्व CM मनोहर लाल का हमला

मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस की तरह छोटे नारे देने की बजाय देश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य हर इकाई को आत्मनिर्भर बनाना है। आयुष्मान कार्ड के जरिए 70 वर्ष के बुजुर्गों को पांच लाख तक कई ईलाज की गारंटी दी है। किसानों की आय वृद्धि के लिए फूड प्रोसेसिंग पर जोर दिया है।

By Jagran News Edited By: Shyamji Tiwari Published: Mon, 15 Apr 2024 04:20 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2024 04:20 PM (IST)
पूर्व CM मनोहर लाल का कांग्रेस पर हमला

जागरण संवाददाता, गु़रुग्राम। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस की तरह छोटे नारे देने की बजाय देश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है। इसलिए भाजपा ने घोषणा पत्र नहीं, अपना संकल्प पत्र प्रस्तुत किया है। भाजपा चुनाव के जरिए अपना लाइसेंस रिन्यूअल कराने जा रही है, गोल्डन रिन्यूअल तभी होगा जब 400 सीटें जीत जाएंगे।

loksabha election banner

'हर इकाई को आत्मनिर्भर बनाना'

पूर्व मुख्यमंत्री सोमवार को गुरुग्राम के एक होटल में पत्रकारवार्ता को संबाेधित कर रहे थे। भाजपा का संकल्प, मोदी की गारंटी के बारे में मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य हर इकाई को आत्मनिर्भर बनाना है। आयुष्मान कार्ड के जरिए 70 वर्ष के बुजुर्गों को पांच लाख तक कई ईलाज की गारंटी दी है। किसानों की आय वृद्धि के लिए फूड प्रोसेसिंग पर जोर दिया है।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ बनाने का संकल्प लिया है। देश में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठ चुके है और हरियाणा में यह आंकड़ा बीस लाख है। जरूरतमंद लोगों के लिए चार कराेड़ मकान बनाए गए हैं और अगले पांच वर्ष में तीन करोड़ नए मकान बनाए जाएंगे। दिव्यांगजनों के लिए विशेष आवास योजना बनाई गई है। पीएम स्वनिधि योजना को शहरी क्षेत्र के बाद अब ग्रामीण क्षेत्र में भी लागू किया जाएगा। स्वयं सहायता समूहों से दस करोड़ परिवार जुड़ चुके हैं।

ड्रोन दीदी और लखपति दीदी योजना से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। किसान सम्मान निधि योजना के बाद अब अन्न भंडारण योजना शुरू की जा रही है, ताकि अन्न को खराब होने से बचाया जा सके। डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन सेक्टर को बढ़ावा दिया जा रहा है।

पिछले दस साल में देश में एक हजार से अधिक विमान खरीदे गए हैं और एयरपोर्ट की संख्या को बढ़ाया जा रहा है। वंदे भारत ट्रेन के नए रूट बनाए जाएंगे। पत्रकारवार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कमल यादव, मुख्य प्रवक्ता जवाहर यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी और सोशल मीडिया प्रमुख्य अरुण यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

14 फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही

कांग्रेस के घोषणा पत्र में आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों को एक लाख रुपये सालाना देने के सवाल पर मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस इस तरह 80 लाख करोड़ रुपये देगी, जबकि देश का सिर्फ 47 लाख करोड़ का बजट है। किसानों को एमएसपी यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य देने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में 14 फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.