विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gurugram Crime: गुरुग्राम में बंद कमरे में मिला महिला का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगी मौत की वजह

By Edited By: Shyamji Tiwari
Published: Mon, 25 Sep 2023 10:41 PM (IST)

गुरुग्राम के डीएलएफ फेस-3 थाना क्षेत्र के यू ब्लाक में स्थित एक मकान के बंद कमरे से महिला का शव ...और पढ़ें

गुरुग्राम में बंद कमरे में मिला महिला का शव
गुरुग्राम में बंद कमरे में मिला महिला का शव

गुरुग्राम, जागरण संवाददाता। डीएलएफ फेस-3 थाना क्षेत्र के यू ब्लाक में स्थित एक मकान के बंद कमरे से महिला का शव बरामद किया गया है। महिला बीते चार महीनों से यहां किराये पर अकेली रह रही थी। सोमवार शाम शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान

उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला। विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। जानकारी के अनुसार यू ब्लाक के मकान की पांचवीं मंजिल पर बंद कमरे से अन्य लोगों को बदबू महसूस हुई तो लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

कई दिन पुराना है शव

पुलिस ने कमरा खोला तो बेड पर महिला का शव पड़ा था। शव कई दिन पुराना था। शव की पहचान 41 वर्षीय सुमन के रूप में की गई। मकान मालिक ने बताया कि महिला चार महीने से उनके यहां किराये पर अकेली रहती थी।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में 'मामा' ने किया रिश्ते को शर्मसार, 6 साल की बच्ची से की दरिदंगी; आरोपी गिरफ्तार

सुमन की शादी उत्तराखंड पोडी गढ़वाल निवासी नरेश से 2004 में हुई थी। इनके दो बच्चे हैं। पुलिस ने स्वजन को इस बारे में सूचना दे दी है। पुलिस ने बताया कि महिला का परिवार के साथ विवाद चल रहा था। बच्चे दादा-दादी के साथी गढ़वाल में ही रहते थे।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चलने वाले सावधान, तय स्पीड से अधिक तेज दौड़ाएंगे वाहन तो सीधे घर पहुंचेगा चालान