Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम में सुबह से झमाझम बारिश, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लगा जाम; जलभराव से कई सड़कों पर थमी वाहनों की रफ्तार

    गुरुग्राम में आज सुबह से लगातार बारिश हो रही है जिससे कई सड़कों पर जलभराव हो गया है और ट्रैफिक जाम लग गया है। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भी वाहनों की गति धीमी हो गई है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है और मौसम सुहावना हो गया है लेकिन लोगों को ट्रैफिक और जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

    By Sandeep Kumar Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Mon, 25 Aug 2025 10:52 AM (IST)
    Hero Image
    दिल्ली-जयपुर हाईवे पर वाहनों की कतारें लग गई। फोटो- जागरण

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सोमवार सुबह से गुरुग्राम में लगातार बारिश का दौर जारी है। आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर तेज वर्षा हो रही है। बारिश के चलते शहर की कई मुख्य सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे ट्रैफिक जाम बढ़ने लगा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भी वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा है। जाम की स्थिति बनने से सुबह समय से दफ्तर और स्कूल-कॉलेज जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    गुरुग्राम में दिल्ली जयपुर हाईवे की सर्विस लेन वर्षा के बाद हुई ओवरफ्लो और इस तरह कचरा तैर कर हाईवे और सर्विस लेन आ गया। 

    तापमान में आई गिरावट, मौसम हुआ सुहाना

    लगातार हो रही बारिश से जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम सुहाना हो गया है। वहीं लोगों को ट्रैफिक और जलभराव की दोहरी समस्या से जूझना पड़ रहा है।

    गुरुग्राम के पटौदी रोड और कादीपुर के पास भरा पानी। फोटो- जागरण

    जिला प्रशासन की ओर से जारी 24 अगस्त सुबह 8 बजे से 25 अगस्त सुबह 8 बजे तक की वर्षा रिपोर्ट के अनुसार गुरुग्राम तहसील में 20 मि.मी.

    • कादीपुर उप तहसील में 16 मि.मी.
    • हरसरू उप तहसील में 16 मि.मी.
    • वजीराबाद तहसील में 28 मि.मी.
    • बादशाहपुर उप तहसील में 6 मि.मी.
    • सोहना तहसील में 10 मि.मी.
    • मानेसर तहसील में 20 मि.मी.
    • पटौदी तहसील में 10 मि.मी औऱ
    • फरुखनगर तहसील में सर्वाधिक 33 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

    शहर का मौसम इन दिनों लोगों पर मेहरबान है। कई बार रुक-रुक कर वर्षा हो रही है। रविवार को भी पूरे दिन में कई बार कई जगहों पर रुक-रुक वर्षा हुई। इससे दोपहिया वाहन चालकों को खासा परेशानी उठानी पड़ी। वह भीगते हुए अपने गंतव्य स्थानों पर पहुंचे। रविवार को सुबह से लेकर शाम तक आसमान में कई बार बादल छाए।

    न्यूनतम तापमान 25.0 तो अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खेड़कीदौला से दिल्ली बार्डर तक का क्षेत्र, द्वारका एक्सप्रेसवे और मानेसर इलाके में दोपहर के समय हल्की से तेज वर्षा हुई। सेक्टर 10 इलाके में रिमझिम वर्षा से सड़कें शाम तक भीगी रहीं। खांडसा मंडी में किचकिच होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

    वहीं कुछ क्षेत्रों में अचानक हुई वर्षा से सड़कों पर हल्का जलभराव हो गया। वर्षा के दौरान लोगों को टीनशेड या फ्लाइओवर के नीचे छिपना पड़ा। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी होने की संभावना बनी रहेगी। सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।