विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gurugram: पूल पार्टी करने आया युवक, स्वीमिंग पूल में डूबकर हुई मौत; दोस्तों पर हत्या का केस दर्ज

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Thu, 31 Aug 2023 01:13 AM (IST)

दिल्ली से दोस्तों के साथ गुरुग्राम के ग्वाल पहाड़ी क्षेत्र में एक फार्म हाउस में पार्टी करने आए युवक की ...और पढ़ें

गुरुग्राम में युवकी स्वीमिंग पूल में डूबकर हुई मौत
गुरुग्राम में युवकी स्वीमिंग पूल में डूबकर हुई मौत

गुरुग्राम, जागरण संवाददाता। दिल्ली से दोस्तों के साथ गुरुग्राम के ग्वाल पहाड़ी क्षेत्र में एक फार्म हाउस में पार्टी करने आए युवक की स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस व स्वजन मौके पर पहुंचे। स्वजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी है। थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मूल रूप से दिल्ली के आया नगर निवासी सोनू अपने दोस्तों साहिल, गौरव, विपिन, विकास व विक्की चौधरी के साथ बालियावास में बने एक फार्म हाउस पर शाम को पार्टी करने गए थे। पार्टी के दौरान सोनू पूल में डूबने लगे तो दोस्तों ने उन्हें पूल से बाहर निकाला और दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले गए। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और स्वजन को इसकी सूचना दी। परिवारवालों ने पुलिस को उनके दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।