Move to Jagran APP

Gurugram Crime: पारिवारिक विवाद में फायरिंग, पिता और पुत्र की मौके पर मौत

गुरुग्राम में शनिवार की शाम को बड़ा हादसा हो गया है। यहां फायरिंग में पिता-पुत्र दोनों की मौत हो गई है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 05:27 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 05:40 PM (IST)
Gurugram Crime: पारिवारिक विवाद में फायरिंग, पिता और पुत्र की मौके पर मौत
Gurugram Crime: पारिवारिक विवाद में फायरिंग, पिता और पुत्र की मौके पर मौत

गुरुग्राम, जागरण संवाददाता। पारिवारिक विवाद के चलते गुरुग्राम के सेक्टर-4 पुलिस चौकी क्षेत्र के लक्ष्मण विहार के पीजी में पिता-पुत्र की मौत हो गई। मौके से पुलिस को लाइसेंसी 32 बोर की पिस्तौल बरामद हुई है। हादसे का शिकार होने वाले राजवीर दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत्त सबइंस्पेक्टर थे, जबकि उनके बेटे रङ्क्षवद्र जिला अदालत में अधिवक्ता थे। प्राथमिक जांच में बेटे द्वारा पिता को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। अधिवक्ता रविंद्र के बड़े भाई मंजीत की शिकायत पर पुलिस ने हत्या व आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर 9 पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम भी इसकी जांच में जुटी है।

loksabha election banner

अधिवक्ता रविंद्र धनवापुर गांव में रहते थे। उसके पिता राजवीर सिंह लक्ष्मण विहार में पीजी चलाते थे। कोविड-19 में पीजी में कामकाज नहीं था। सुबह शाम राजवीर सिंह का खाना बनाने के लिए घरेलू सहायिका आती थी। शाम को करीब 4 बजे जब वह चाय बनाने के लिए आई तो उसने एक कमरे में दो शव पड़े देखें। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। चौकी इंचार्ज सीमा यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची।

सेक्टर-9 थाना प्रभारी अशोक कुमार भी मौके पर पहुंचे। लक्ष्मण विहार के मकान नंबर 1000 में पीजी चलाने वाले वाले राजवीर ङ्क्षसह (62)और उसके बेटे रविंद्र (34) के शव कमरे में पड़े मिले। बेटे रङ्क्षवद्र के सिर में गोली लगी हुई थी। जबकि राजवीर सिंह की कनपटी और छाती पर गोली के निशान मिले। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस को मौके पर लाइसेंसी पिस्तौल भी बरामद हुई है। पिस्तौल का लाइसेंस रङ्क्षवद्र के नाम पर है। रङ्क्षवद्र की जेब में व फर्श पर करीब 8 से 10 जिंदा कारतूस भी मिले हैं। इसी दौरान डीसीपी वेस्ट सुमेर ङ्क्षसह व एसीपी राजेन्द्र घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिता-पुत्र में पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका था। अधिवक्ता रङ्क्षवद्र की अपनी पत्नी से अनबन चल रही बताते हैं। उनके विवाद को निपटाने के लिए राजवीर सिंह ने कई बार रविंद्र पर दबाव भी बनाया। पिता राजवीर सिंह चाहता था उसके बेटे-बहू का विवाद निपट जाए। रङ्क्षवद्र के ससुराल वालों का भी विवाद को बढ़ाने में हाथ बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक रविंद्र के बड़े भाई मंजीत की शिकायत पर हत्या व आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला रङ्क्षवद्र की ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज किया गया है।

एसीपी क्राइम प्रीतपाल सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में रङ्क्षवद्र ने गोली चला कर पिता की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस इस मामले में कई पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के लिए दोनों शवों को भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का पूरा खुलासा हो पाएगा। मनजीत की शिकायत पर मृतक रविंद्र की पत्नी और उसके ससुराल वालों पर आत्महत्या करने को मजबूर करने का मामला दर्ज किया गया है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.