विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुरुग्राम में दिव्यांग की ईंट से कूचकर हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दर्ज किया मामला

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Published: Wed, 20 Sep 2023 10:39 AM (GMT+05:30)

गुरुग्राम के बसई रोड स्थित कुमार बैग की दुकान के सामने की एक ट्राइसाइकिल पर सोने वाले एक दिव्यांग की ...और पढ़ें

गुरुग्राम में दिव्यांग की ईंट से कूचकर हत्या।
गुरुग्राम में दिव्यांग की ईंट से कूचकर हत्या।

HighLights

  1. गुरुग्राम में दिव्यांग की ईंट से कुचकर हत्या
  2. मामले की जांच में जुटी पुलिस

गुरुग्राम, जागरण संवाददाता। गुरुग्राम के बसई रोड स्थित कुमार बैग की दुकान के सामने की एक  ट्राइसाइकिल पर सोने वाले एक दिव्यांग की ईंटो से कूचकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि ग्रुरुग्राम में एक ट्राइसाइकिल पर सोने वाले दिव्यांग की ईंटों से कूचकर हत्या करने की सूचना मिली थी। सूचना के मुताबिक टीम मौके पर पहुंची और आस-पास के लोगों से पूछताछ की। 

शुरुआती जांच में पता चला कि मृतक भीख मांगकर गुजारा करता था और पूरा दिन इसी जगह घूमता रहता था।घटनास्थल से पुलिस ने खून से सनी ईंटो को बरामद कर लिया है और सीसीटीवी की जांच से आरोपित की तलाश जारी है।

Gurugram News

पुलिस ने आगे बताया कि टीम ने दिव्यांग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल पर पुलिस के आला अधिकारी मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें: Gurugram: कोल्ड स्टोर से साढ़े चार करोड़ रुपये के अखरोट गायब, स्टोर मालिक और अन्य पर मामला दर्ज