Move to Jagran APP

Gurugram: राहुल गांधी के समर्थन में एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, जाम से लोगों को हुई परेशानी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में दूसरे जिलों से गुरुग्राम में आकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर रविवार दोपहर जाम लगाने का प्रयास किया। सभी खेड़कीदौला टोल प्लाजा के नजदीक एक्सप्रेस-वे पर बैठ गए थे।

By Aditya RajEdited By: Abhi MalviyaPublished: Sat, 25 Mar 2023 09:19 PM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2023 09:19 PM (IST)
Gurugram: राहुल गांधी के समर्थन में एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, जाम से लोगों को हुई परेशानी
राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने एक्सप्रेस-वे पर जाम लगाने का प्रयास किया।

गुरुग्राम, जागरण संवाददाता। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में दूसरे जिलों से गुरुग्राम में आकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर रविवार दोपहर जाम लगाने का प्रयास किया। सभी खेड़कीदौला टोल प्लाजा के नजदीक एक्सप्रेस-वे पर बैठ गए थे।

loksabha election banner

सूचना मिलते ही खेड़कीदौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले सभी फरार हो गए। केवल एक को पकड़ने मेें पुलिस कामयाब हुई। उसकी पहचान रोहतक की प्रेम नगर कालोनी के रहने वाले विकास परमार के रूप में की गई। वह यूथ कांग्रेस का कार्यकर्ता है। एएसआइ योगेंद्र कुमार की शिकायत पर विकास सहित सभी प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। विकास को जांच में शामिल कर जमानत पर छोड़ दिया गया। अन्य की तलाश की जा रही है।

रविवार दोपहर लगभग एक बजे लगभग 20 की संख्या में युवक पहुंचे थे। वे एक्सप्रेस-वे पर 10 से 15 मिनट पर बैठे रहे। इससे इससे आधे घंटे से अधिक समय तक टोल प्लाजा के दोनों तरफ ट्रैफिक का दबाव बना रहा। रविवार छुट्टी का दिन होने की वजह से अधिक परेशानी नहीं हुई अन्यथा 10 मिनट के जाम का असर काफी देर तक दिखाई देता। विकास परमार से पूछताछ के अनुसार यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा के नेतृत्व में कार्यकर्ता पहुंचे थे।

जाम करनेवालों में पानीपत के इसराना यूथ कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष अरुण कुमार, उपप्रधान अजय कुमार और महेश कुमार, सोनीपत शहरी यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष विजय कुमार, करनाल यूथ कांग्रेस के अनुरुद्ध और अज्जू, नवीन कुमार, फरीदाबाद से जयप्रकाश, पंचकूला से अशोक कुमार आदि शामिल थे। खेड़कीदौला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह का कहना है कि 10 से 15 मिनट तक सभी एक्सप्रेस-वे पर बैठे। पुलिस काे देखते हुए सभी फरार हो गए। एक को मौके से गिरफ्तार किया गया। अन्य को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। एक्सप्रेस-वे लाइफ लाइन है। इसे डिस्टर्ब करना उचित नहीं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.