विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CET Exam को लेकर निर्देंश जारी, साढ़े 13 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा के लिए किया आवदेन

By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
Published: Fri, 20 Jun 2025 05:55 PM (IST)

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित सीईटी परीक्षा के लिए प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने ...और पढ़ें

सीईटी परीक्षा को लेकर निर्देंश देते एसडीएम परमजीत चहल- डीआईपीआरओ।
सीईटी परीक्षा को लेकर निर्देंश देते एसडीएम परमजीत चहल- डीआईपीआरओ।

HighLights

  1. सीईटी परीक्षा के लिए प्रशासनिक तैयारी तेज |
  2. 13.50 लाख अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण |
  3. गुरुग्राम में 40,264 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा |

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित ग्रुप-सी की कामन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) परीक्षा को लेकर राज्य स्तर पर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्तों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

मुख्य सचिव ने बताया कि सीईटी की लिखित परीक्षा एक माह के भीतर प्रस्तावित है। अब तक प्रदेशभर में लगभग 13.50 लाख अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाया है, जिसके लिए 1684 परीक्षा स्थलों का प्रस्ताव है।

उन्होंने संकेत दिए कि परीक्षाएं अभ्यर्थियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए दो या तीन दिनों में 4 से 6 चरणों में आयोजित की जा सकती हैं। एसडीएम परमजीत चहल ने परीक्षा संबंधी जानकारी सांझा करते हुए बताया कि जिले में 107 परीक्षा स्थल निर्धारित किए गए हैं जिन पर लगभग 40,264 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि सीईटी परीक्षा को नकल रहित, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस संबंध में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इंदु बोकन भी उपस्थित रहीं।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक परीक्षा स्थल की भौतिक जांच के लिए एक विशेष जिला स्तरीय समिति गठित की जाएगी जिसमें एसडीएम, सीआईडी और शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन किया जाएगा। परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने हेतु व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए जाएंगे।