विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कथित BJP नेता ने सब-इंस्पेक्टर से की गाली-गलौज, जान से मारने की दी धमकी; मामला दर्ज

Published: Sat, 06 Sep 2025 11:11 PM (GMT+05:30)

गुरुग्राम के एक नामी स्कूल में छात्रों के बीच विवाद की जांच कर रहे एसआई को एक छात्र के पिता ...और पढ़ें

तथाकथित भाजपा नेता ने सब इंस्पेक्टर से की गाली-गलौज, धमकी दी।
तथाकथित भाजपा नेता ने सब इंस्पेक्टर से की गाली-गलौज, धमकी दी।

HighLights

  1. एसआई को कथित भाजपा नेता ने दी धमकी |
  2. स्कूल में छात्रों के बीच विवाद की जांच |
  3. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज |

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। नामी स्कूल में सहपाठी छात्रों के बीच हुए एक मामले की जांच के दौरान जब सेक्टर 40 थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर ने एक छात्र के पिता को फोन किया तो उसने अपने आप को तथाकथित भाजपा नेता बताते हुए गाली-गलौज की। उसने फोन पर ही जान से मारने की धमकी दी। एसआइ की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-40 थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने थाने में दर्ज शिकायत में कहा कि सेक्टर 45 स्थित एक स्कूल की नौवीं कक्षा के छात्र के पिता ने उन्हें शिकायत देकर बताया था कि उनके बेटे के कक्षा में पढ़ने वाले तीन छात्र बेटे को परेशान करते हैं। इसमें से एक छात्र ने बेटे को गुंडों से अपहरण कराकर जान से मारने की धमकी दी थी।

शिकायत पर जांच करने के लिए वह तीन सितंबर को स्कूल पहुंचे। तीनों छात्रों के पिता के नंबर स्कूल से लिए। उन्होंने एक बच्चे के पिता धर्मेंद्र भारद्वाज को फोन कर बताया कि वह सब-इंस्पेक्टर बलजीत सिंह बोल रहे हैं और उनके बेटे के खिलाफ शिकायत दी गई है।

बलजीत सिंह ने आरोप लगाया कि धर्मेंद्र भारद्वाज ने इतना सुनते ही उनसे फोन पर गाली-गलौच की। जान से मारने की धमकी दी। आरोपित ने अपना रुतबा दिखाते हुए तथाकथित भाजपा नेता बताया। फिलहाल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।