यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bulldozer Action: गुरुग्राम डीटीपीई ने 17 एकड़ क्षेत्र में फैली अवैध काॅलोनियों पर की कार्रवाई
डीटीपीई गुरुग्राम ने भोंडसी क्षेत्र में छह अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें ध्वस्त कर दिया। 17 एकड़ ...और पढ़ें

HighLights
- नोटिस दिए जाने के बावजूद लोगों ने खुद नहीं तोड़ा अवैध निर्माण
- 17 एकड़ क्षेत्र में फैली अवैध काॅलोनियों में निर्माण को ध्वस्त किया
- डीटीपीई ने कहा- अवैध काॅलोनियों के विरुद्ध जारी रहेगी कार्रवाई
संवाद सहयोगी, जागरण, नया गुरुग्राम: जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन (डीटीपीई) अमित मधोलिया के नेतृत्व में मंगलवार को भोंडसी क्षेत्र में छह अवैध कालोनियों में तोड़फोड़ की ई। थाना भोंडसी पुलिस शामिल रही।
अभियान के दौरान कुल 17 एकड़ क्षेत्र में फैली अवैध काॅलोनियों में निर्माण को ध्वस्त किया गया। इनमें एक डीलर कार्यालय, 80 डीपीसी, चार निर्माणाधीन स्ट्रक्चर, 14 चारदीवारियां, 700 मीटर इंटरलाकिंग रोड और संपूर्ण सड़क नेटवर्क शामिल था।
नोटिस देने के बावजूद लोगों ने खुद नहीं तोड़ा अवैध निर्माण
सभी काॅलोनियां नियंत्रण क्षेत्र के अंतर्गत बिना स्वीकृति के अवैध रूप से काटी जा रही थीं। इन काॅलोनियों को तोड़ने से पहले कारण बताओ नोटिस और रेस्टोरेशन के आदेश भी जारी किए गए थे।
नोटिस दिए जाने के बावजूद जमीन मालिकों ने रेस्टोरेशन नहीं किया। इसके बाद मंगलवार को तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई।
डीटीपीई ने कहा- अवैध काॅलोनियों के विरुद्ध जारी रहेगी कार्रवाई
डीटीपीई अमित मधोलिया का कहना है कि भविष्य में भी इस प्रकार की अवैध काॅलोनियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
साथ ही नागरिकों से यह अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की संपत्ति में निवेश करने से पहले टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग से अवैध काॅलोनियों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर लें।
यह भी पढ़ें: Bulldozer Action: गुरुग्राम में जमकर गरजा बुलडोजर, खोखे-टिन शेड सब हटाए... कार्रवाई से मचा हड़कंप
