Ram Rahim Health Update: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की हालत में सुधार, ऑपरेशन को लेकर सस्पेंस
Ram Rahim Health Update फिलहाल राम रहीम को पेट में दर्द से राहत है। अस्पताल में उसका इलाज गैस्ट्रोएंट्रोलाजी के विशेषज्ञ डॉ. एएस पुरी की देखरेख में इलाज चल रहा है। डॉक्टर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है कि गुरमीत राम रहीम की सर्जरी की जाएगी या नहीं।
गुरुग्राम, जागरण संवाददाता। दुष्कर्म व हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह की हालत पहले से ठीक है। उसका इलाज गुरुग्राम के नामी अस्पताल मेदांता में चल रहा है। फिलहाल राम रहीम को पेट में दर्द से राहत है। अस्पताल में उसका इलाज गैस्ट्रोएंट्रोलाजी के विशेषज्ञ डॉ. एएस पुरी की देखरेख में इलाज चल रहा है। डॉक्टर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है कि गुरमीत राम रहीम की सर्जरी की जाएगी या नहीं। मंगलवार को कुछ जांच की गई थी और उनकी रिपोर्ट आने के बाद कुछ निर्णय लिया जाना था। उसे जिस कमरे में रखा गया है, वहां की सुरक्षा व्यवस्था सख्त है। सुरक्षा में 40 से अधिक पुलिस कर्मी लगे हुए हैं।अब किसी स्वजन को भी गुरमीत के पास नहीं जाने दिया जा रहा है। पहले गुरमीत की मुंहबोली बेटी हनी प्रीत का अटेंडेंड पास बनाया गया हुआ था, जिसे मंगलवार को रद किया जा चुका है।
बता दें कि गुरमीत सिंह राम रहीम दुष्कर्म व हत्या के आरोप में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। पहले उसे रोहतक स्थित पीजीआइ में ले जाया गया था। तब यह बताया गया था गुरमीत कोरोना संक्रमित है। पैंक्रियाज में परेशानी और तेज पेटदर्द होने के चलते रविवार को उसे मेदांता में भर्ती किया गया था। सोमवार को उसकी आरटीपीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आई तो रूम में शिफ्ट कर दिया गया।
बता दें कि अटेंडेंट पास 15 जून तक गुरमीत की मुंह बोली बेटी हनीप्रीति के नाम से बना हुआ था। वह गुरुमीत की देखरेख कर रही थी। हालांकि अटेंडेंट पास रद होने की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। वहीं डेरा सच्चा सौदा की ओर से जारी बयान में कहा गया कि गुरुमीत की देखरेख उनका बेटा जसमीत इंसां, बेटी हनीप्रीति तथा चरणप्रीति कर रही हैं। गुरमीत की सुरक्षा के लिए पचास से अधिक पुलिस कर्मी लगाए गए हैं। गुरमीत को शुरू से ही उसे गैस्ट्रो संबंधित परेशानी बताई जा रही थी। अब गुरुमीत को अलग से कमरे में भर्ती किया गया है।