विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

G20 Summit से पहले दिल्ली-एनसीआर का मौसम हुआ सुहावना, गुरुग्राम में झमाझम बारिश

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Published: Thu, 07 Sep 2023 03:54 PM (GMT+05:30)

राष्ट्रीय राजधानी में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं लेकिन जी-20 सम्मेलन से पहले राष्ट्रीय राजधानी का मौसम थोड़ा ...और पढ़ें

G20 Summit से पहले दिल्ली-एनसीआर का मौसम हुआ सुहावना।
G20 Summit से पहले दिल्ली-एनसीआर का मौसम हुआ सुहावना।

HighLights

  1. G20शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली-NCR के मौसम ने ली करवट
  2. गुरुग्राम में दोपहर को झमाझम बारिश
  3. बारिश से दिल्ली-NCR का मौसम हुआ सुहावना

गुरुग्राम, जागरण संवाददाता। राष्ट्रीय राजधानी में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं, लेकिन जी-20 सम्मेलन से पहले राष्ट्रीय राजधानी का मौसम थोड़ा करवट बदल ली है और कई इलाकों में मौसम सुहावना हो गया है।

गुरुवार दोपहर को दिल्ली से सटे हुए गुरुग्राम में हुई झमाझम बारिश से आसपास का मौसम खुशनुमा हो गया है।

वहीं, गुरुग्राम में गुरुवार को हुई तेज बारिश के बाद इफको चौक के पास स्थित दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लग गया है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।