यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gurugram News: दंपती ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
यह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर के बिलहरी गांव के रहने वाले थे। सूचना के बाद परिवार के ...और पढ़ें

HighLights
- उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के रहने वाले थे दंपती
- चार महीने पहले ही गुरुग्राम आए थे, दोनों एक फैक्ट्री में करते थे काम
- आत्महत्या के कारणों की तलाश कर रही जीआरपी
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सराय गांव में चार महीने से किराये के मकान में रहने वाले उत्तर प्रदेश के सीतापुर निवासी दंपती ने शनिवार सुबह दस बजे सराय गांव के पास ही एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इनके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
आत्महत्या के कारणों की तलाश कर रही जीआरपी
गुड़गांव जीआरपी मामले की जांच कर रही है। अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। जीआरपी ने बताया कि शनिवार सुबह दस बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला से बीकानेर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के आगे दंपती के कूदकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। इसके बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
सराय गांव में किराये से रहते थे दोनों
महिला की पहचान 25 वर्षीय अंकिता और युवक की पहचान 28 वर्षीय विनोद के रूप में की गई। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि दोनों गुरुग्राम के सराय गांव में किराये से रहते थे।
तीन साल पहले हुई थी शादी
यह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर के बिलहरी गांव के रहने वाले थे। सूचना के बाद परिवार के लोग भी गुरुग्राम पहुंचे। उन्होंने बताया कि दाेनों की शादी तीन साल पहले हुई थी। चार महीने पहले ही अंकिता और विनोद गुरुग्राम आए थे।
अंकिता को अभी तक कोई भी बच्चा नहीं हुआ था। यहां पर दंपती फैक्ट्री में काम करते थे। उन्होंने आत्महत्या क्यों की इसके बारे में परिवारवालों को भी जानकारी नहीं है। इस मामले के आइओ सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया गया। आत्महत्या के कारणों की तलाश की जा रही है।
