Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gurgaon Nikay Chunav: कांग्रेस ने नगर निगम के वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट की जारी, किसे कहां से मिला टिकट?

    Updated: Mon, 17 Feb 2025 02:17 PM (IST)

    गुरुग्राम नगर निगम चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस पार्टी ने वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। हालांकि अभी 11 15 20 24 25 27 33 वार्ड से किसी प्रत्याशी का नाम फाइनल नहीं किया गया है। पार्टी ने इस बार सभी नए चेहरों को मैदान में उतारा है। वार्ड 36 से पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया के बेटे निशित कटारिया को टिकट दिया गया है।

    Hero Image
    गुरुग्राम नगर निगम मेयर के लिए कांग्रेस से उम्मीदवार सीमा पाहुजा नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंचीं। फोटो- जागरण

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। कांग्रेस पार्टी ने निकाय चुनाव की नामांकन की अंतिम तिथि से एक दिन पहले गुरुग्राम निगम चुनाव के वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। हालांकि, 36 वार्डों में से अभी 11, 15, 20, 24, 25, 27, 33 वार्ड से किसी प्रत्याशी का नाम फाइनल नहीं किया है। देर रात इनके नाम भी जारी हो सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पार्टी सूत्रों के अनुसार जारी की गई लिस्ट में सभी प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनका यह पहला चुनाव है। यह कह सकते हैं पार्टी ने सभी नए चेहरों को मैदान में उतारा है। वार्ड 36 से पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया के बेटे निशित कटारिया को टिकट दिया गया है। यह फिलहाल यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भी हैं।

    नामांकन करने जाते वार्ड- 36 से प्रत्याशी निशित कटारिया। फोटो- जागरण

    सुखबीर कटारिया विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट के दावेदारों की दौड़ में शामिल थे। हालांकि, इस दौरान इनका टिकट काटकर माेहित ग्रोवर को मैदान में उतारा गया था।

    वार्ड 35 से बदला गया प्रत्याशी

    वहीं शाम को जारी लिस्ट में वार्ड 35 से प्रत्याशी के रूप में इंद्रपाल साहू का नाम था, लेकिन तुरंत बाद एक ऑर्डर जारी कर प्रत्याशी को बदल दिया गया। यहां से अब राजपाल यादव को उम्मीदवार बनाया गया है।

    वहीं लिस्ट जारी होने के बाद कुछ कार्यकर्ताओं ने बगावती तेवर भी दिखाए। वार्ड 30 से दावेदारी कर रही अंजली राही ने कांग्रेस के एक वाट्सएप ग्रुप में निर्दलीय मैदान में उतरने की घोषणा की। अंजली राही पार्टी में काफी समय से सक्रिय थीं।

    वार्ड प्रत्याशी
    वार्ड एक योगेश लोहिया
    वार्ड दो महिला कमलेश यादव
    वार्ड तीन अंकित यादव
    वार्ड चार  जयपाल चौधरी
    वार्ड पांच पूनम कश्यप
    वार्ड छह सतपाल जांघू
    वार्ड सात शक्ति कटारिया
    वार्ड आठ प्रह्लाद सिंह लोहचब
    वार्ड नौ सतपाल शर्मा
    वार्ड दस राजीव यादव
    वार्ड 12 महिला अनीता सैनी
    वार्ड 13 राजेश कुमार यादव
    वार्ड 14 राजकुमार यादव
    वार्ड 16 एससी रविंदर वाल्मीकि
    वार्ड 17 बीसी-बी महिला सुदेश कुमारी
    वार्ड 18 महिला लक्ष्मी निराला
    वार्ड 19 रोहित राघव
    वार्ड 22 हरविंदर सिंह
    वार्ड 21 महिला मुनेश देवी यादव
    वार्ड 23 जिले सिंह यादव
    वार्ड 26 बीसी-ए महिला मोनिका वर्मा
    वार्ड 28 एससी श्यामलाल जुलाहा
    वार्ड 29 महिला पूनम
    वार्ड 30 महिला चंचल वर्मा
    वार्ड 31 रेखा सैनी
    वार्ड 34 एससी महिला सुखमंती कोली
    वार्ड 32 पवन पाहूजा
    वार्ड 35 इंद्रपाल साहू
    वार्ड 36 निशित कटारिया