विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्लीन, डर्टी और ओके बटन बताएंगे पब्लिक टॉयलेट के हालात

By Amit MishraEdited By:
Published: Wed, 30 Aug 2017 04:30 PM (IST)

नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक फीडबैक सिस्टम में क्लीन, ओके व डर्टी नाम के तीन बटन होंगे। टॉयलेट के बाहर यह सिस्टम लगाया जाएगा।

क्लीन, डर्टी और ओके बटन बताएंगे पब्लिक टॉयलेट के हालात
क्लीन, डर्टी और ओके बटन बताएंगे पब्लिक टॉयलेट के हालात

गुरुग्राम [जेएनएन]। शहर के पब्लिक टॉयलेट को साफ-सुथरा रखने के लिए नगर निगम नायाब तरीका अपनाएगा। इसके लिए नई तकनीक के जरिए टॉयलेट का इस्तेमाल करने वालों से फीडबैक लिया जाएगा। इस फीडबैक के आधार पर टॉयलेट की साफ-सफाई पर नजर रखी जाएगी।

आमतौर पर शहरों में लाखों रुपये खर्च करके पब्लिक टॉयलेट का निर्माण तो कर दिया जाता है, लेकिन देखरेख और सफाई के अभाव में कुछ दिन बाद ही ये शौचालय इस्तेमाल करने लायक भी नहीं रहते हैं। शहर के कई इलाकों में निगम की ओर से गत दिनों काफी सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण किया गया था।

तीन बटन बताएंगे फीडबैक

नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक फीडबैक सिस्टम में क्लीन, ओके व डर्टी नाम के तीन बटन होंगे। टॉयलेट के बाहर यह सिस्टम लगाया जाएगा। इन तीनों बटन में से कोई भी बटन दबाकर लोग शौचालय के संबंध में फीडबैक दे सकेंगे।

यह फीडबैक सीधे नगर निगम की आइटी विंग में पहुंचेगी और अगर किसी भी शौचालय की फीडबैक गड़बड़ मिली तो तुरंत इसकी सूचना नगर निगम के अधिकारियों को मिल जाएगी। जिसके बाद इन शौचालय को साफ-सुथरा रखने और इनके रखरखाव में आसानी होगी।

शुरुआत में नगर निगम दो दर्जन शौचालय पर फीडबैक सिस्टम को इंस्टाल कराएगा। इसके लिए नगर निगम और बीएसएनएल के बीच एक समझौता हो चुका है। नगर निगम के एक्सईएन हेडक्वार्टर रमेश बागड़ी का कहना है कि शहर के पब्लिक व कम्यूनिटी टॉयलेट को साफ-सुथरा रखने में फीडबैक सिस्टम काफी मददगार साबित होगा। 

यह भी पढ़ें: इस हथियार से खुले में शौच पर वार, 'शर्म का एहसास' कराएगी खास टीम

यह भी पढ़ें: टेम्स नदी की तर्ज पर होगी दिल्‍ली की बसावट, बना सकेंगे यमुना किनारे घर