बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव के पिता का गुरुग्राम में निधन
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता एक्टर राजकुमार राव के पिता सत्यप्रकाश यादव (60) का बृहस्पतिवार देर रात निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे।
By JP YadavEdited By: Published: Fri, 06 Sep 2019 02:24 PM (IST)Updated: Fri, 06 Sep 2019 02:24 PM (IST)
गुरुग्राम, जेएनएन। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता एक्टर राजकुमार राव के पिता सत्यप्रकाश यादव (60) का बृहस्पतिवार देर रात निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। सत्यप्रकाश यादव का मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था।
बता दें कि सत्यप्रकाश यादव हरियाणा सरकार में पटवारी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह अपने पीछे दो पुत्र अमित यादव, फिल्म अभिनेता राज कुमार राव, पुत्री माेनिका यादव, पुत्र वधू बबली यादव सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें