Move to Jagran APP

अपहरण के एक दिन बाद मिला युवक का शव, 8-10 युवकों पर लगा हत्या का आरोप

गांव बसई निवासी संजीव कटारिया (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव बसई एन्क्लेव फाटक के नजदीक शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे मिला।

By JP YadavEdited By: Published: Sat, 28 Sep 2019 06:21 PM (IST)Updated: Sat, 28 Sep 2019 06:21 PM (IST)
अपहरण के एक दिन बाद मिला युवक का शव, 8-10 युवकों पर लगा हत्या का आरोप
अपहरण के एक दिन बाद मिला युवक का शव, 8-10 युवकों पर लगा हत्या का आरोप

गुरुग्राम, जेएनएन। गांव बसई निवासी संजीव कटारिया (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव बसई एन्क्लेव फाटक के नजदीक शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे मिला। सेक्टर-10ए थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। क्राइम ब्रांच की टीम ने भी अपने स्तर पर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक एक गोली सीने में जबकि एक पेट मेंं मारी गई। आरोप गांव के ही आठ-दस युवकों के ऊपर लगाया गया है।

loksabha election banner

प्रारंभिक जांच के मुताबिक, संजीव कटारिया शुक्रवार रात बसई एन्क्लेव में अपने एक दोस्त से मिलने पहुंचा था। उसी दौरान गांव बसई के ही रहने वाले जॉनी एवं मोनी सहित कई लगभग आठ-दस युवक कार से पहुंचे और संजीव कटारिया (संजू कटारिया) को उठा लिया था। सभी युवकों से दो-तीन साल पहले संजीव की लड़ाई हुई थी। परिजनाें को शक है कि उसी रंजिश का बदला लेने के लिए गोली मारकर हत्या कर दी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपने के साथ ही आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया आरोपितों में से जॉनी के ऊपर बसई के ही रहने वाले संदीप कटारिया की हत्या का आरोप है। मृतक के खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज है। थाना पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम भी सभी आरोपितों की पहचान से लेकर गिरफ्तारी के लिए जुट गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.