Move to Jagran APP

मानसेर से JP नड्डा शुरू करेंगे 'गांव-गांव चलो, घर-घर चलो' अभियान, BJP सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे कार्यकर्ता

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर छह अप्रैल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मानेसर से गांव-गांव चलो घर-घर चलो अभियान की शुरुआत करेंगे। अभियान के जरिए बीजेपी सरकार की उपलब्धियों को ओबीसी के लोगों तक पहुंचाएंगे।

By Jagran NewsEdited By: Shyamji TiwariPublished: Wed, 29 Mar 2023 08:07 PM (IST)Updated: Wed, 29 Mar 2023 08:07 PM (IST)
मानसेर से JP नड्डा शुरू करेंगे 'गांव-गांव चलो, घर-घर चलो' अभियान, BJP सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे कार्यकर्ता
मानसेर से 'गांव-गांव चलो, घर-घर चलो' अभियान शुरू करेंगे JP नड्डा

मानेसर, गोविन्द फलस्वाल। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर छह अप्रैल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मानेसर से गांव-गांव चलो, घर-घर चलो अभियान की शुरुआत करेंगे। यह अभियान भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से छह से 14 अप्रैल तक चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत ओबीसी समाज के घरों तक मोर्चे के कार्यकर्ता जाएंगे और भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाएंगे।

loksabha election banner

उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने का करेंगे कार्य

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मानेसर में लोगों के घरों में जाकर भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस बात जानकारी बुधवार को मानेसर सेक्टर-एक के सामुदायिक भवन में पत्रकारवार्ता के दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कर्णदेव कंबोज ने दी। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने ओबीसी वर्ग को आगे बढ़ाने का काम किया है।

OBC मोर्चा के कार्यकर्ता घरों में जाएंगे

इससे पहले की सरकारों ने ओबीसी समाज को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। भाजपा की केंद्र में बनी सरकार में 27 मंत्री ओबीसी समाज से बनाए गए हैं। यह ओबीसी समाज को दिया गया सम्मान है। उन्होंने बताया कि गांव-गांव चलो, घर-घर चलो अभियान के अंतर्गत ओबीसी समाज के सभी घरों तक मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार की नीतियों को पहुंचाया जाएगा। सभी घरों में मोर्चा के कार्यकर्ता जाएंगे और लोगों से मिलकर आगे की योजनाओं के बारे में बताएंगे।

जेपी नड्डा कार्यक्रम की करेंगे शुरूआत

इस कार्यक्रम को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुरू करेंगे। वह स्वयं कार्यक्रम के बाद गांव में जाकर भाजपा के उपलब्धि पत्र बांटेंगे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक भी संगठन महामंत्री रविंद्र राजू ने ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा की नीतियों को हर घर तक पहुंचाने के लिए कार्य किया जाना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी तैयारियों के बारे में भी बताया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही असली ताकत हैं। यह किसी एक आदमी की नहीं बल्कि हर कार्यकर्ता की पार्टी है।

इन्हीं कार्यकर्ताओं की मेहनत है कि आज केंद्र और प्रदेश दोनों जगह भाजपा की सरकार है। पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष छह अप्रैल को मानेसर पहुंच रहे हैं। इस मौके पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रभारी गजेंद्र यादव, जिला प्रभारी दीपक मंगला, प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुंदरलाल यादव समेत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और मंडल अध्यक्ष के साथ मंडल प्रभारी भी उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.