Gurugram Nikay Chunav: निगम चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा एक्शन, इन कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला
Gurugram civic elections गुरुग्राम नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा ने बड़ा एक्शन लिया है। पार्टी ने टिकट से वंचित होने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ रहे कई क ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। हरियाणा निकाय चुनाव को देखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष कमल यादव ने टिकट से वंचित होने पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे कार्यकर्ताओं को पार्टी से निकाल दिया। अब ये सभी कार्यकर्ता अगले 6 साल तक पार्टी से नहीं जुड़ पाएंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष कमल यादव ने पत्र के माध्यम से लिखा कि आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा श्री मोहन लाल कोशिक जी से विचार विमर्श करने के बाद निम्नलिखित भाजपा कार्यकर्ता जो पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल है, उन्हें भारतीय जनता पार्टी मे 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है व उनकी प्राथमिक सदस्यता समाप्त की जाती है।


कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।