Move to Jagran APP

माता शीतला के दरबार में लग रहे जयकारे

बृहस्पतिवार को शहर के मंदिरों में मां दुर्गा के छठे रूप कात्यायनी की पूजा की गई। मंदिरों में भजन कीर्तन आयोजित किए गए। शीतला माता मंदिर में श्रद्धालु मत्था टेकने आए। हालांकि शनिवार से मंगलवार तक जितने श्रद्धालुओं की तादाद थी अब उतनी तादाद नहीं रह गई है। भक्त आराम से आकर माता के दर्शन कर पा रहे हैं। चैत्र मेले में दूसरे शहरों के लोगों की तुलना में स्थानीय श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा रही। अन्य मंदिरों चितपूर्णी मंदिर सुदर्शन माता मंदिर शक्तिपीठ मंदिर नंदा देवी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भी भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा की। शहर के मंदिरों में दुर्गा सप्तशती के पाठ और श्रीराम कथा का भी आयोजन किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Apr 2019 06:37 PM (IST)Updated: Thu, 11 Apr 2019 07:39 PM (IST)
माता शीतला के दरबार में लग रहे जयकारे
माता शीतला के दरबार में लग रहे जयकारे

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : बृहस्पतिवार को शहर के मंदिरों में मां दुर्गा के छठे रूप कात्यायनी की पूजा की गई। मंदिरों में भजन कीर्तन आयोजित किए गए। शीतला माता मंदिर में श्रद्धालु मत्था टेकने आए। हालांकि शनिवार से मंगलवार तक जितने श्रद्धालुओं की तादाद थी, अब उतनी तादाद नहीं रह गई है। भक्त आराम से आकर माता के दर्शन कर पा रहे हैं। चैत्र मेले में दूसरे शहरों के लोगों की तुलना में स्थानीय श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा रही। अन्य मंदिरों चितपूर्णी मंदिर, सुदर्शन माता मंदिर, शक्तिपीठ मंदिर, नंदा देवी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भी भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा की। शहर के मंदिरों में दुर्गा सप्तशती के पाठ और श्रीराम कथा का भी आयोजन किया जा रहा है।

loksabha election banner

चुनावी दौर में नेताओं ने भी माता शीतला के आशीर्वाद लेना शुरू कर दिया है।

केंद्रीय संसदीय कार्य, युवा और खेल राज्य मंत्री विजय गोयल ने अपनी पत्नी प्रीति गोयल के साथ बृहस्पतिवार तड़के माता शीतला के मंदिर पहुंचे। हालांकि उनके आने की पूर्व सूचना मंदिर प्रशासन और मंदिर के पास नहीं थी। उन्होंने आम श्रद्धालुओं के बीच आकर माता शीतला के दर्शन किए। उन्होंने माता शीतला को मत्था टेका और प्रसाद लिया निकल गए। इसके पहले केंद्रीय मंत्री बनने के बाद भी विजय गोयल माता शीतला को मत्था टेकने आए थे। उस समय उनके साथ गुरुग्राम के विधायक उमेश अग्रवाल भी थे। बृहस्पतिवार को जब वे आए तो अपने परिवार समेत थे और सुबह माता के दर्शन और पूजन के बाद निकल गए। बुधवार को देर शाम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने माता शीतला के दर्शन किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.