Move to Jagran APP

सुरक्षा के साये में पढ़ी गई जुमे की नमाज

शीतला कालोनी में विवादित जगह के नजदीक शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं दी गई। मुस्लिम समुदाय का आरोप है कि नमाज पढ़ने के लिए लोग पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने भगा दिया। इसके अलावा अन्य स्थानों पर सुरक्षा के साये में शांतिपूर्ण तरीके से नमाज पढ़ी गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 07:17 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 07:17 PM (IST)
सुरक्षा के साये में पढ़ी गई जुमे की नमाज
सुरक्षा के साये में पढ़ी गई जुमे की नमाज

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : शीतला कॉलोनी में विवादित जगह के नजदीक शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं दी गई। मुस्लिम समुदाय का आरोप है कि नमाज पढ़ने के लिए लोग पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने भगा दिया। इसके अलावा अन्य स्थानों पर सुरक्षा के साये में शांतिपूर्ण तरीके से नमाज पढ़ी गई।

loksabha election banner

पिछले कई महीनों से सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़े जाने के खिलाफ ¨हदू संगठन लामबंद हैं। इसी बीच पिछले कुछ दिनों से शीतला कॉलोनी में एक जगह (¨हदू संगठनों के मुताबिक घर व मुस्लिम संगठनों के मुताबिक मस्जिद) पर नमाज पढ़े जाने को लेकर विवाद अधिक गहरा गया है। हालांकि उस जगह को दो दिन पहले नगर निगम ने सील कर दिया। इसके बाद भी मुस्लिम समुदाय के लोग नजदीक ही बैठकर शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़ने पर अड़े थे। काफी लोग नमाज पढ़ने के लिए पहुंच भी गए थे लेकिन पुलिस प्रशासन की सक्रियता की वजह से नमाज नहीं पढ़ पाए। इस बारे में मुस्लिम एकता मंच के अध्यक्ष हाजी शहजाद खान का आरोप है कि कॉलोनी में जहां पर नमाज पढ़ते थे वह मस्जिद है न कि घर। नगर निगम ने अवैध निर्माण बताकर मस्जिद को सील कर दिया। मस्जिद के सामने शांतिपूर्ण तरीके से समुदाय के लोग नमाज पढ़ना चाहते थे लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें भगा दिया। यह स्थिति सही नहीं है। इधर, देर शाम तक विवादित जगह की सील खोलने को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म रहा। अफवाहों की वजह से ¨हदू संगठनों में देर शाम तक गहमागहमी बनी रही।

अन्य स्थानों पर शांतिपूर्ण तरीके से पढ़ी गई नमाज

शहर में सार्वजनिक स्थानों से लेकर मस्जिदों में शांतिपूर्ण तरीके से नमाज पढ़ी गई। 37 सार्वजनिक स्थानों पर लोगों ने जुमे की नमाज पढ़ी। सभी जगह डयूटी मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी तय की गई थी। नमाज पढ़ने से एक घंटा पहले ही सभी डयूटी मजिस्ट्रेट पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए थे। यही नहीं सभी सहायक पुलिस आयुक्त से लेकर पुलिस उपायुक्त तक अपने-अपने इलाकों में सक्रिय रहे।

आमरण अनशन पर बैठे लोग गिरफ्तार

सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़े जाने के खिलाफ पिछले पांच दिन से लघु सचिवालय के सामने अनशन पर बैठे भारत बचाओ संगठन के अध्यक्ष विक्रम यादव, विजय यादव, स्वामी यति नरसिम्हानंद सहित आठ लोगों को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। सभी ने मांग नहीं माने जाने पर शुक्रवार दोपहर के दौरान अग्निसमाधि लेने की धमकी दी थी। संगठन की मांग है कि प्रशासन सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ने की अनुमति न दे। इस बारे में प्रशासन का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर अस्थायी तौर पर नमाज पढ़ने की अनुमति दी गई है न कि स्थायी रूप से। वक्फ बोर्ड को जगह की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है।

.................

शुक्रवार को जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से पढ़ी गई। न ही मुस्लिम समुदाय के लोगों ने और न ही ¨हदू समुदाय के लोगों ने कहीं भी हंगामा किया। किसी भी इलाके में तनाव जैसी स्थिति नहीं है।

--- संजीव ¨सगला, एसडीएम, गुरुग्राम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.