गीत-संगीत के बीच वृद्धजनों ने मनाया जश्न
सेक्टर 90 स्थित डीएलएफ गार्डन सिटी में रैपसोडी ग्रुप के सहयोग से सीनियर सिटीजंस के लिए एक संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 200 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में लोग बॉलीवुड के पुराने तरानों पर झूमते नजर आए।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: सेक्टर 90 स्थित डीएलएफ गार्डन सिटी में रैपसोडी ग्रुप के सहयोग से सीनियर सिटीजंस के लिए एक संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 200 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में लोग बॉलीवुड के पुराने गानों पर झूमते नजर आए। यह कार्यक्रम पूरी तरह से बुजुर्गो के लिए समर्पित था। एक से बढ़कर एक सुरीले नगमों पर दर्शक झूमने को मजबूर हो गए और झूमते झूमते मंच तक जा पहुंचे। ग्रुप द्वारा प्रदर्शित मनमोहक नृत्य ने भी दर्शकों को बखूबी आकर्षित किया। इस कार्यक्रम में सुविधा ग्रुप द्वारा एक सत्र का आयोजन किया गया था जिसमें बुजुर्गो को स्वास्थ्य से संबधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।