आज चलेगा तोड़फोड़ अभियान, नगर निगम की टीम करेगी कार्रवाई
नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम ने शहर में अवैध निर्माणों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: नगर निगम की इन्फोर्समेंट टीम ने शहर में अवैध निर्माणों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। निगम की ओर से शेड्यूल तैयार कर लिया गया है और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में तोड़फोड़ अभियान चलाया जाएगा। निगम अधिकारियों के मुताबिक वार्ड-28 व 29 में व्यापक स्तर पर अवैध निर्माणों के खिलाफ तोड़फोड़ व सीलिग अभियान चलाया जाएगा।
-
सरकारी जमीन से हटेगा अतिक्रमण
नगर निगम के एक्सईएन विवेक गिल के मुताबिक बिल्डिग प्लान बिना पास करवाने व अवैध निर्माण करने वालों के अलावा निगम की सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। गांव झाड़सा, इस्लामपुर, समसपुर व तिगरा सहित काफी जगहों पर अवैध निर्माण व कब्जे हैं। बड़े स्तर पर तोड़फोड़ व सीलिग अभियान चलाया जाएगा। निगम की सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ एफआइआर भी दर्ज करवाई जा सकती है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप