Move to Jagran APP

विश्व पृथ्वी दिवस: रेस्त्रां में चलाया डिस्पोजेबल बर्तनों के खिलाफ जागरूकता अभियान

पॉलुशन हमसे शुरू होता है तो सॉलुशन भी हमसे शुरू होता है। इस नारे के साथ शहर की विभिन्न सोसायटियों में रहने वाले लोगों ने डिस्पोजेबल बर्तनों में खाने के खिलाफ एक अभियान चलाया। शहर के विभिन्न सोसायटियों के लोग दोस्तों और परिवार के साथ अपने-अपने क्षेत्र के रेस्त्रां में पहुंचे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 05:16 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 06:16 PM (IST)
विश्व पृथ्वी दिवस: रेस्त्रां में चलाया डिस्पोजेबल बर्तनों के खिलाफ जागरूकता अभियान
विश्व पृथ्वी दिवस: रेस्त्रां में चलाया डिस्पोजेबल बर्तनों के खिलाफ जागरूकता अभियान

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: प्लूशन (प्रदूषण) हमसे शुरू होता है तो साल्युशन (समाधान) भी हमसे शुरू होता है। इस नारे के साथ शहर की विभिन्न सोसायटियों में रहने वाले लोगों ने डिस्पोजेबल बर्तनों में खाने के खिलाफ एक अभियान चलाया। शहर के विभिन्न सोसायटियों के लोग दोस्तों और परिवार के साथ अपने-अपने क्षेत्र के रेस्त्रां में पहुंचे। रेस्त्रां में पहुंचकर उन्होंने खाना ऑर्डर किया। मगर खाना ऑर्डर करने के साथ ही अपने साथ लाए प्लेट, कटोरी, चम्मच ग्लास निकाला और एक-एक चीज उन बर्तनों में लिया जिसे धोकर दोबारा प्रयोग लाया जा सकता है।

loksabha election banner

सिटिजन फॉर क्लीन एयर और व्हाई वेस्ट योअर वेस्ट से जुड़े लोगों विश्व पृथ्वी दिवस पर शनिवार को एक सप्ताह का कार्यक्रम शुरू किया है। लोग प्लास्टिक और डिस्पोजेबल बर्तनों के खिलाफ नारे लिखे तख्तियां भी लेकर गए थे। सोहना रोड के मॉल, सेक्टर 57, साइबर हब, एमजी रोड के मॉल, सेक्टर 67 जैसे बाजारों और रेस्त्रां में यह अभियान चलाया गया। उन्होंने रेस्त्रां के मैनेजर को बुलाकर डिस्पोजेबल बर्तनों के खतरे बताए। जब एक रेस्त्रां के मैनेजर ने पर्यावरण सुरक्षित बर्तनों का हवाला दिया तो सदस्यों ने समझाया कि फिलहाल गुरुग्राम में विकेंद्रीकृत बरतनों कचरा प्रबंधन की व्यवस्था नहीं है। सभी कचरा एक साथ निस्तारित किया जा रहा है, इसलिए एक बार प्रयोग कर फेंके जाने वाले बर्तनों का प्रयोग नहीं होना चाहे वह पर्यावरण सुरक्षित ही क्यों न हो। लोगों ने रेस्त्रां के शीर्ष प्रबंधन के नाम एक पत्र दिया जिसमें डिस्पोजेबल का प्रयोग बंद करने की मांग की गई।

इस अभियान का नेतृत्व रुचिका सेठी टक्कर, अजय नायर, नीना गुप्ता, प्रतिभा शर्मा, विभा बत्रा, सवनीत कौर, वर्षा मल्होत्रा, मेघा, नमिता त्रिपाठी, अमर दीप सिंह, धर्मवीर जैसे लोगों ने अलग-अलग जगह इस अभियान का नेतृत्व किया। इस अभियान में स्कूली बच्चों ने भी बहुत ही गर्मजोशी से हिस्सा लिया। बच्चों में दिपेन,मनन, अलंकृत दक्ष, देवांश अनिकेत, वंश और हर्ष इस अभियान में नेतृत्व किया। सोशल मीडिया पर भी चर्चित रहा अभियान

लोगों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चलाए गए इस अभियान को फेसबुक, ट्विटर और वाट्सएप ग्रुप में भी साझा किया। लोगों ने इस अभियान की सराहना की है। डिस्पोजेबल और प्लास्टिक को लेकर लोग कमेंट बॉक्स में नाराजगी भी दिखा रहे हैं। अभियान में ज्यादातर नए गुरुग्राम की सोसायटियों के लोगों ने हिस्सा लिया। इस समूह का सोशल मीडिया पर काफी असर है। लोगों ने इसकी जमकर सराहना की और इस पर कानून बनाने की मांग की है।

-

हमारा उद्देश्य है कि हम अपने इलाके के होने वाले जनप्रतिनिधि से यह मांग करें कि वे एक ऐसा कानून पारित कराएं जिसमें जिन रेस्त्रां, पब या फास्टफूड चेन में बैठकर खाने की सुविधा है, वहां डिस्पोजेबल का प्रयोग बंद हो। शहर की बहुत सारी सोसायटियों के लोग इस अभियान से जुड़े हैं। हमारी मांग रेस्त्रां के सरकार तक पहुंचे यह कोशिश की गई है।

- रुचिका सेठी टक्कर, सिटिजन फॉर क्लीन एयर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.