विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम की रायपुर पहाड़ी पर मिला एक महीने पुराना कंकाल, इलाके में फैली सनसनी

Published: Sun, 28 Jun 2026 11:10 AM (IST)

सोहना के रायपुर गांव की पहाड़ी पर एक महीने पुराना मानव कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- AI Generated

सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- AI Generated

HighLights

  1. सोहना की रायपुर पहाड़ी पर मिला एक महीने पुराना कंकाल।

  2. चरवाहे ने बकरी ढूंढते समय देखा, पुलिस को सूचना दी।

  3. पुलिस गुमशुदगी रिपोर्ट खंगाल रही, डीएनए जांच होगी।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सोहना शहर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव की पहाड़ी पर शनिवार शाम एक कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में मिला शव करीब एक महीने पुराना बताया जा रहा है और पूरी तरह गल चुका था।

शनिवार शाम करीब पांच बजे रायपुर गांव का एक चरवाहा अपनी बकरी ढूंढते हुए पहाड़ी पर पहुंचा था। बकरी को लेने के दौरान उसकी नजर हड्डियों के ढांचे पर पड़ी। उसने तुरंत सोहना शहर थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीमों ने देखा कि शव कंकाल में बदल चुका था। शरीर को जानवरों ने खा लिया था और केवल हड्डियां बची थीं। मृतक पुरुष था और पैंट व अंडरवियर पहने हुए था।

पुलिस के अनुसार शव करीब एक महीने पुराना लग रहा है। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि व्यक्ति नशे की हालत में पहाड़ी पर गया होगा। पैर फिसलने से सिर पत्थर पर लगा और मौत हो गई। पहाड़ी इलाका सुनसान रहता है, इसलिए घटना का पहले पता नहीं चल पाया।

फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने हड्डियों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है। डीएनए जांच से पहचान की कोशिश होगी।

ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के परिवार का कोई सदस्य लापता है तो थाना पुलिस से संपर्क करें। साथ ही पहाड़ी इलाकों में अकेले न जाने की सलाह दी गई है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, ताकि मौत की असल वजह सामने आ सके।