केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए मानेसर के उद्यमी
आइएमटी मानेसर के उद्यमी केरल के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आए हैं। वह मानेसर इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन (मीवा) के नेतृत्व में सहायता राशि को एकत्र कर रहे हैं। मीवा के पदाधिकारियों ने उद्यमियों और औद्योगिक कर्मचारियों से अपील किया है कि वह अपने देशवासियों की इस मुसीबत की घड़ी में सहायता के लिए आगे आएं। इस सहायता राशि को इस सप्ताह के अंत तक मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष केरल में जमा करा दिया जाएगा।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: आइएमटी मानेसर के उद्यमी केरल के बाढ़ पीड़ितों की सहायता को आगे आए हैं। वह मानेसर इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन (मीवा) के नेतृत्व में सहायता राशि को एकत्र कर रहे हैं। मीवा के पदाधिकारियों ने उद्यमियों और औद्योगिक कर्मचारियों से अपील की है कि वह अपने देशवासियों की इस मुसीबत की घड़ी में सहायता करें। सहायता राशि को इस सप्ताह के अंत तक मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष केरल में जमा करा दी जाएगी।
मीवा के प्रेसिडेंट राज मोहन का कहना है कि हम अपने देशवासियों को दुख में नहीं देख सकते। भले ही प्राकृतिक आपदा पर हमारा नियंत्रण ना हो मगर सहायता करना तो हमारे बस में है। उद्यमी इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने बताया कि कुछ उद्यमी और कर्मचारियों द्वारा सहायता राशि अपनी क्षमतानुसार प्रदान की जा रही है। इस मामले में किसी पर कोई दबाव नहीं है। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मनमोहन गेंद ने कहा कि सहायता राशि और सामग्री एकत्र करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सोशल साइट्स के माध्यम से भी इस बारे में लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। सहायता सामग्री के रूप में नए कपड़ों को भी एकत्र किया जा रहा है। बाढ़ पीड़ितों की सहायता को जमा किए 61 हजार
केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए वॉक टॉक ग्रुप सेक्टर-15 द्वारा 61 हजार रुपये एकत्र कर युनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से दान दिया है। इस ग्रुप में सेवानिवृत्त अधिकारी कमांडेंट रंजीत ¨सह राघव, आरसी राव, डॉ. एनके जंगीरा, मेजर भोपाल ¨सह, मेजर राम पाल खटाना सहित अन्य लोग शामिल हैं।