बारिश से बढ़ी ठंड धूप निकलने पर गायब
शनिवार की रात हुई झमाझम बारिश के बाद एक बार फिर ठंड बढ़ गई थी। लोगों को अपने सभी गर्म कपड़े फिर से निकालने पड़े।
By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Mar 2020 07:53 PM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2020 07:53 PM (IST)
जासं, गुरुग्राम: शनिवार की रात हुई झमाझम बारिश के बाद एक बार फिर ठंड बढ़ गई थी। लोगों को अपने सभी गर्म कपड़े फिर से निकालने पड़े। लग रहा था कि कुछ दिनों तक सर्दी का वातावरण रहेगा। मगर रविवार की सुबह अच्छी धूप खिलने के बाद मौसम का मिजाज फिर से बदल गया और सर्दी के स्थान पर गर्मी लगने लगी। सुबह शहर का अधिकतम तापमान 27 एवं न्यूनतम 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को आसमान साफ रहेगा और सुबह वातावरण में हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें