ब्लॉक समिति अध्यक्ष के खिलाफ सदस्यों ने जताया अविश्वास
ब्लॉक समिति अध्यक्ष गीता देवी के खिलाफ समिति के सदस्य एकजुट होने लगे हैं। विरोध करने वाले सदस्यों ने अध्यक्ष के कार्य करने का तरीके तथा विकास कार्य में अवरोध पैदा करने का आरोप लगा उपायुक्त को शपथ पत्र के साथ अविश्वास पत्र दिया है।
संवाद सहयोगी, फरुखनगर: ब्लॉक समिति अध्यक्ष गीता देवी के खिलाफ समिति के सदस्य एकजुट होने लगे हैं। विरोध करने वाले सदस्यों ने अध्यक्ष के कार्य करने का तरीके तथा विकास कार्य में अवरोध पैदा करने का आरोप लगा उपायुक्त को शपथ पत्र के साथ अविश्वास पत्र दिया है। सदस्यों की मांग है कि सदन में अविश्वास प्रस्ताव लाया जाए जिससे नए अध्यक्ष की नियुक्ति हो सके।
ब्लॉक समिति के सदस्यों ने जिला उपायुक्त अमित खत्री से मुलाकात कर अपनी बात रखी। ब्लॉक समिति की पूर्व उपाध्यक्ष कमलेश देवी, वर्तमान उपाध्यक्ष सोमप्रकाश, सदस्य हरद्वारीलाल, अंजु यादव, महासिह एवं कमलेश देवी सहित कई सदस्य शामिल थे। सभी ने कहा अध्यक्ष गीता देवी की की कार्यप्रणाली से भरोसा उठ गया है। इसलिए अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास व्यक्त करते हैं।
बता दें कि समिति सदस्यों ने कुछ माह पूर्व उपाध्यक्ष कमलेश देवी के के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर उन्हें पद से हटा दिया था बाद में सोमप्रकाश को उपाध्यक्ष चुना गया था। अब सदस्यों ने चेयरमैन गीता देवी पर अविश्वास व्यक्त करते हुए जिला उपायुक्त को 14 सदस्यों शपथ पत्र दिया है।