विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम के मानेसर में वेतन वृद्धि की मांग पर तनाव बरकरार, कंपनियों के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात

Published: Fri, 10 Apr 2026 03:33 PM (IST)

मानेसर औद्योगिक क्षेत्र में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर श्रमिकों और पुलिस के बीच झड़प के बाद शुक्रवार को ...और पढ़ें

एहतियातन परिसर के भीतर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।

एहतियातन परिसर के भीतर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। औद्योगिक क्षेत्र मानेसर में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर अस्थायी श्रमिकों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद शुक्रवार को भी हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो सके। रिचा ग्लोबल कंपनी के सेक्टर-7 व सेक्टर-4 के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। कंपनी में कर्मचारियों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही।

वहीं, एहतियातन परिसर के भीतर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों पर भी पुलिस बल मुस्तैद रहा। पेट्रोलिंग टीमें लगातार गश्त कर हर गतिविधि पर नजर रख रही हैं।

गौरतलब है कि गुरुवार को श्रमिकों का प्रदर्शन उग्र हो गया था। भीड़ को हटाने के दौरान कहासुनी के बाद पथराव शुरू हो गया, जिस पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान कई श्रमिक व पुलिसकर्मी घायल हुए, जबकि कई वाहनों को नुकसान पहुंचा।

घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

यह भी पढ़ें- मानेसर में खौफ का सन्नाटा: कंपनियों के गेट पर पुलिस का पहरा, सड़क पर बिखरे चप्पल-जूते बयां कर रहे हिंसा की कहानी

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, भड़के श्रमिकों ने फूंकी पुलिस की बाइक

यह भी पढ़ें- मानेसर में जल संकट से निपटने की तैयारी, गहरे होंगे तालाब और बढ़ेगा भूजल स्तर