विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब मानेसर में बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस, नई सीरीज HR 76V-Z आवंटित; बनेगा हाईटेक टेस्ट ट्रैक

Published: Sun, 12 Jul 2026 05:25 AM (IST)

मानेसर में जल्द ही वाहन पंजीकरण और ड्राइविंग लाइसेंस बनने शुरू होंगे, जिसके लिए HR 76V से Z तक की ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. मानेसर में वाहन पंजीकरण और ड्राइविंग लाइसेंस बनेंगे।

  2. नई वाहन सीरीज HR 76V से Z तक आवंटित।

  3. जल्द बनेगा हाईटेक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक।

जागरण संवाददाता, मानेसर (गुरुग्राम)। मानेसर का उपमंडल बनाने के बाद यहां जल्द ही वाहन पंजीकरण और लाइसेंस बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यहां जल्द ही हाईटेक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक बनाया जाएगा। इस ट्रैक पर जिले का कोई भी व्यक्ति अपना टेस्ट दे सकेगा।

इसके बाद संबंधित अथार्टी से लाइसेंस जारी कर दिया जाएगा। मानेसर को लंबे समय बाद वाहन पंजीकरण सीरीज भी आवंटित कर दी गई है। प्रदेश सरकार द्वारा मानेसर को एचआर 76वी से जेड तक वाहन सीरीज आवंटित की है।

लॉगिन आईडी बनाने का काम बाकी

इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। एचआर 76ए से यू तक के नंबर पटौदी पंजीकरण अथार्टी द्वारा जारी किए जाएंगे। एचआर 76वी से जेड तक के सभी नंबर मानेसर पंजीकरण प्राधिकारी द्वारा जारी किए जाएंगे।

ट्रांसपोर्ट विभाग द्वारा एक लागिन आईडी बनाई जाने का कार्य बाकी है। जैसे ही लागिन आईडी बनाकर मानेसर एसडीएम के पास पहुंचेगी वैसे ही मानेसर में वाहन पंजीकरण और ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

बता दें कि, मानेसर को प्रदेश सरकार द्वारा पांच सितंबर 2022 को उपमंडल बनाने की घोषणा की गई थी। नौ मई को 2023 को इसके लिए अधिसूचना जारी की गई थी। मानेसर उपमंडल अधिकारी और नीचे के कर्मचारियों की लागिन आईडी बनाने के बाद मानेसर में पंजीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

मानेसर उपमंडल में मानेसर तहसील के 40 गांवों के साथ हरसरू तहसील के गांव हयातपुर, वजीरपुर, ढोरका, मेवका, हमीरपुर, गढ़ी, हरसरू, गोपालपुर, साढराणा, बुढेडा, चंदू, मांकड़ौला, भांगरौला, कांकरौला, बास हरिया अलियर, बास कुशला और ढाणा को शामिल किया गया है।

ट्रैक के लिए तलाशी जा रही जमीन

मानेसर उपमंडल के सभी गांवों के लोगों के लाइसेंस अब मानेसर में ही बनाए जाएंगे। लाइसेंस के लिए ड्राइविंग टेस्ट लिया जाएगा। ड्राइविंग टेस्ट के लिए ट्रैक की आवश्यकता होती है। टेस्ट ट्रैक के लिए जमीन तलाशी जा रही है। अभी अस्थायी तौर पर एचएसआइआइडीसी कार्यालय के सामने ट्रैक बनाया जाएगा।

स्थायी ट्रैक के लिए जमीन तलाशी जा रही है। नैनवाल गांव में भी ट्रैक के लिए जमीन देखी गई है। स्थायी ट्रैक को आधुनिक तकनीक से बनाया जाएगा। नगर निगम के सहयोग से ट्रैक बनाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है।

मानेसर के एसडीएम दर्शन यादव का कहना है कि मानेसर पंजीकरण प्राधिकारी को एचआर 76वी से जेड तक आवंटित किए गए हैं। जल्द ही लागिन आईडी मिल जाएगी। इसके बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा। ट्रैक के लिए जल्द ही जगह तय कर ली जाएगी।

यह भी पढ़ें- सरायकेला: नशे में ड्राइविंग पर पुलिस की सख्ती, ब्रेथ एनालाइजर से ड्राइवरों की होगी जांच

यह भी पढ़ें- अमरोहा में महिलाओं को दिया जाएगा ट्रैक्टर, चलाने की मिलेगी ट्रेनिंग; बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस