Move to Jagran APP

मालिबु टाउन कंट्री क्लब में बनाए गए हैं तीन पोलिग बूथ

21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी चुनावी योद्धा रण के लिए तैयार हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Oct 2019 04:06 PM (IST)Updated: Sat, 12 Oct 2019 04:06 PM (IST)
मालिबु टाउन कंट्री क्लब में बनाए गए हैं तीन पोलिग बूथ
मालिबु टाउन कंट्री क्लब में बनाए गए हैं तीन पोलिग बूथ

महावीर यादव, बादशाहपुर

loksabha election banner

21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी चुनावी योद्धा रण के लिए तैयार हैं। चुनाव को लेकर उम्मीदवार व उनके समर्थक जहां अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं, वहीं प्रशासन भी निष्पक्ष चुनाव कराने की तैयारियों में जुटा है। मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जरूरत के मुताबिक पोलिग बूथ बनाए गए हैं। 2014 के विधानसभा चुनाव में जहां मालिबु टाउन में दो पोलिग बूथ थे, इस बार मालिबु टाउन के क्लब में तीन बूथ बनाए गए हैं। इसके साथ ही टीकरी गांव के स्कूल में भी एक पोलिग बूथ बनाया गया है।

टीकरी गांव मालिबु टाउन से सटा है। पहले मालिबु टाउन के मतदाता इसी गांव के पोलिग बूथ पर मतदान करते थे। इसमें 272 नंबर पोलिग बूथ बनाया गया। टीकरी गांव के नाम से ही मालिबु टाउन के क्लब में तीन पोलिग बूथ 273, 274 व 275 हैं। 272 नंबर बूथ पर भाजपा ने लोक निर्माण मंत्री एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह को बूथ पालक बनाया है। इस बूथ पर चार बार विधायक रह चुके व पूर्व मंत्री राव धर्मपाल का वोट भी है। राव धर्मपाल 2014 में कांग्रेस के टिकट पर गुरुग्राम लोकसभा से भी चुनाव लड़ चुके हैं। इसके अलावा इस बूथ पर नगर निगम के पूर्व पार्षद राजेंद्र यादव, भाजपा के बादशाहपुर मंडल के उपाध्यक्ष रमेश बेनीवाल, नगर निगम पार्षद कुलदीप यादव व बादशाहपुर से कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके वीरेंद्र यादव का वोट भी है।

बूथ नंबर 272

यह बूथ टीकरी गांव के प्राइमरी स्कूल में बनाया गया है। इस बूथ में 850 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे, जिनमें 444 पुरुष और 406 महिला मतदाता हैं। जिला चुनाव कार्यालय के तहसीलदार संतलाल के मुताबिक पोलिग बूथ पर सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। कमरों का साइज भी अच्छा है। दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप बना हुआ है। स्कूल के प्रांगण में छायादार वृक्ष हैं। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैठने की भी अच्छी व्यवस्था है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अमित खत्री ने पोलिग बूथ का जायजा लिया तो उन्होंने भी इस बूथ की व्यवस्था को बेहतर बताया।

2014 के विधानसभा चुनाव में पूर्व मंत्री राव धर्मपाल अपना बूथ होने के बाद भी इस बूथ पर पार्टी की जीत दर्ज नहीं करा सके थे। कांग्रेस प्रत्याशी व राव धर्मपाल के बेटे वीरेंद्र सिंह को इस बूथ पर मात्र 64 वोट मिले थे। जबकि इनेलो के राकेश दौलताबाद ने 234 साथ लेकर बढ़त हासिल की। भाजपा के राव नरबीर सिंह को 165 मत मिले थे। बूथ नंबर 273

यह बूथ मालिबु टाउन के कंट्री क्लब में बनाया गया है। इस बूथ पर 1356 मतदाताओं में 693 पुरुष और 661 महिला मतदाता हैं। इस बूथ में भारत तिब्बत सहयोग मंच के प्रमोद गोयल, रेलवे के सदस्य संजय त्यागी, आरटीआइ कार्यकर्ता रमन शर्मा के वोट है।

-

बूथ नंबर 274

यह बूथ टीकरी गांव के नाम से है पर बूथ मालिबू टाउन के कंट्री क्लब में ही बनाया गया है। इस बूथ में 1074 मतदाताओं में 545 पुरुष और 528 महिला मतदाता हैं। इस बूथ पर मालिबू टाउन की आरडब्लूए की पूर्व अध्यक्ष अलका दलाल, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अजय चौधरी, भाजपा नेत्री सोनिका मिश्रा के वोट हैं।

-

बूथ नंबर 275

इस बूथ पर मालिबू टाउन के अलावा व्हाइट वुड, टीकरी टावर्स, यूनीव‌र्ल्ड गार्डन- सेक्टर 47, पेन ड्राइव-मालिबू टाउन, पार्क व्यू स्पा- सेक्टर-47 के वोट भी इसी बूथ पर हैं। इस बूथ में 1284 मतदाता हैं, जिसमें 646 पुरुष और 633 महिला मतदाता हैं। 2014 विधानसभा चुनाव में मालिबु टाउन में दो बूथ 245 व 246 थे। बूथ नंबर 245 पर भाजपा के राव नरबीर सिंह को 490, इनेलो के राकेश दौलताबाद को 78 व कांग्रेस के वीरेंद्र सिंह को 33 मत मिले थे। इसी तरह बूथ नंबर 246 पर भाजपा के प्रत्याशी राव नरबीर सिंह को 522, इनेलो के राकेश दौलताबाद को 58 व कांग्रेस के वीरेंद्र सिंह को 24 मत मिले थे। चुनाव के संबंध में लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी बूथों का निरीक्षण कर लिया गया है। किसी भी बूथ पर किसी मतदाता को असुविधा का सामना न करना पड़े। इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है। सभी बूथों पर दिव्यांगों के लिए रैंप आदि की व्यवस्था है।

- संतलाल, तहसीलदार, चुनाव कार्यालय


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.