भोजपुरी व मैथिली गायकों की प्रस्तुति पर देर रात तक झूमते रहे श्रोता
शीतला माता मंदिर का मेला परिसर रविवार रात एक बार फिर लोक संगीत का केंद्र बना। मौका था पाटलिपुत्र सांस्कृतिक चेतना समिति द्वारा छठ पूजा महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित सांस्कृतिक संध्या का, जिसमें चार चांद लगा रही थी भोजपुरी संगीत सम्राट भरत शर्मा व्यास की उपस्थिति। देर रात तक चले कार्यक्रम में भरत शर्मा सहित कई अन्य कलाकारों द्वारा बही भोजपुरी-मैथिली गीतों की धारा में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रोता झूमते रहे। छठ गीत 'केलवा के पात पर उगा हो सूरज भगवान' से शुरुआत के बाद भरत शर्मा व्यास ने 'निबिया के डार मइया झूलेली झूलनवा कि झूली झूली ना', 'धोवत धोवत तोहरी मंदिरिया' सहित अनेक गीत सुनाए। श्रोताओं की विशेष मांग पर उन्होंने निर्णुन भी सुनाए जो उनकी सबसे पसंदीदा विधा है।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: शीतला माता मंदिर का मेला परिसर रविवार रात एक बार फिर लोक संगीत का केंद्र बना। मौका था पाटलिपुत्र सांस्कृतिक चेतना समिति द्वारा छठ पूजा महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित सांस्कृतिक संध्या का, जिसमें चार चांद लगा रही थी भोजपुरी संगीत सम्राट भरत शर्मा व्यास की उपस्थिति। देर रात तक चले कार्यक्रम में भरत शर्मा सहित कई अन्य कलाकारों द्वारा बही भोजपुरी-मैथिली गीतों की धारा में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रोता झूमते रहे।
छठ गीत 'केलवा के पात पर उगा हो सूरज भगवान' से शुरुआत के बाद भरत शर्मा व्यास ने 'निबिया के डार मइया झूलेली झूलनवा कि झूली झूली ना', 'धोवत धोवत तोहरी मंदिरिया' सहित अनेक गीत सुनाए। श्रोताओं की विशेष मांग पर उन्होंने निर्णुन भी सुनाए जो उनकी सबसे पसंदीदा विधा है। कार्यक्रम में पांच साल की बच्ची भव्या ने 'मैया यशोदा ये तेरा कन्हैया' गीत पर नृत्य प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरी।
इसके अलावा अंजना आर्या, भावना ¨सह, अर्चना तिवारी, साथी उमेश, रंजन सक्सेना, सुनील पांडेय और निधि दुबे की भोजपुरी और मैथिली गीतों की प्रस्तुति पर भी श्रोताओं की भरपूर सराहना मिली। इस अवसर पर श्यामा पावर लिमिटेड के निदेशक आरएस ठाकुर, पाटलिपुत्र सांस्कृतिक चेतना समिति के संरक्षक जय जय राम ¨सह, मुकेश शर्मा, मोहित ग्रोवर, नगर निगम अधिकारी भोपाल ¨सह राव, समिति के अध्यक्ष संजय कुमार ¨सह, संयोजक पीसी गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रकाश राय, मंत्री संत कुमार व कोषाध्यक्ष श्रीनिवास ओझा समेत बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।