विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में बड़े एक्शन की तैयारी, 50 बकायेदारों की सूची तैयार; सरकारी दफ्तरों पर भी कसेगा शिकंजा

Published: Tue, 06 Jan 2026 09:47 AM (IST)

नगर निगम ने एक लाख रुपये से अधिक के 50 बकायेदारों की सूची तैयार की है। आज से फरीदाबाद के ...और पढ़ें

फरीदाबाद में बकायेदारों पर सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। जागरण

फरीदाबाद में बकायेदारों पर सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। जागरण

HighLights

  1. निगम ने 50 बड़े बकायेदारों की सूची बनाई

  2. आज से हर जोन में एक साथ कार्रवाई

  3. एक लाख रुपये से अधिक के बकायेदार निशाने पर

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद में प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों पर निगम की ओर से सीलिंग की कार्रवाई तेज कर दी गई है। निगम अलग-अलग चरणों में पांच जोन में सीलिंग अभियान चलाएगा।

निगम की ओर से अभी एक लाख रुपये से अधिक वाले 50 बकायेदारों की सूची तैयार की गई है। इन लोगों पर मंगलवार को पांचों जोन में एक साथ सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। निगम के बड़े बकायेदारों में सरकारी विभाग भी शामिल हैं।

बीएसएनएल ऑफिस पर 16 लाख रुपये बकाया होने पर सीलिंग की कार्रवाई की गई थी। हालांकि, बाद में टैक्स जमा कराने पर सीलिंग खोल दी गई। निगम के जेडटीओ मुख्यालय के अनुसार एक लाख के बाद पांच लाख रुपये से अधिक वाले बकायेदारों पर सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- गजब हाल! 2 माह में बनी केवल एक प्रॉपर्टी आईडी, इधर से उधर भटक रहे लोग; निगम को भी राजस्व का नुकसान

बताया गया कि सीलिंग से पहले बकायेदारों को नोटिस जारी किया जाता है। अगर उनके टैक्स बिल में किसी तरह की गड़बड़ी है, तो उनसे मुख्यालय आकर शिकायत दर्ज करने की अपील की जाती है। इसके बावजूद भी कोई टैक्स जमा नहीं कराता है तो निगम की ओर से सीलिंग की कार्रवाई की जाती है।