फैशन में विदेशी टेक्सचर पर भारी पड़ते भारतीय प्रिट
भले ही यह टेक्सचर्ड फेब्रिक व फर का जमाना हो लेकिन फैशन बाजार एक बार फिर से भारतीय प्रिट का कायल हो रहा है।
प्रियंका दुबे मेहता, गुरुग्राम
भले ही यह टेक्सचर्ड फेब्रिक व फर का जमाना हो लेकिन फैशन बाजार एक बार फिर से भारतीय प्रिट का कायल हो रहा है। इस समय भारतीय प्रिट को लेकर फैशन डिजाइनर भी काफी काम कर रहे हैं। इसका कारण यह है कि लंदन, न्यूयॉर्क और पेरिस फैशन वीक में भारतीय प्रिट को पहन कर नामचीन अंतरराष्ट्रीय मॉडल्स ने रैंपवॉक किया। भारतीय डिजाइनर से एक बार फिर से अपनी जड़ों को तलाशना शुरू किया और अब यह प्रिट फैशन में धूम मचा रहे हैं। क्या हैं भारतीय प्रिट
भारतीय प्रिट हस्तनिर्मित होते हैं। गुजरात और राजस्थान का बांधनी, इकत, बाटिक, अजरक, कलमकारी, गुजरात का पटोला, वरक, डाबू, बागड़ू, गोल्ड सिल्वर खारी प्रिट मध्य प्रदेश का बाघ प्रिट यह सभी देश के विभिन्न राज्यों में हाथ से किए जाते हैं। इन प्रिट को अबतक केवल साड़ी और सूट में ही इस्तेमाल किया जाता था लेकिन अब इससे ट्रेंडी ड्रेस, टॉप व गाउन बनाए जा रहे हैं। भारतीय प्रिट पर विदेशी रंग
बांधनी व लहरिया के अलावा अन्य सभी प्रिट में अक्सर हल्के और बुझे हुए रंगों का प्रयोग किया जाता था। अब चूंकि अंतराष्ट्रीय फलक पर यह प्रिट गए हैं तो इसमें बदलाव भी लाजमी था। ऐसे में प्रिट का स्वरूप वही रखते हुए रंगों के साथ प्रयोग किए गए हैं। अब यह प्रिट चटख रंगों में बनाए जा रहे हैं। फैशन डिजाइनर नीना शाह का कहना है कि इस तरह के प्रिट आने वाले हर मौसम में काफी लोकप्रिय होगा क्योंकि इसकी मांग पहले गर्मी के मौसम में ही होती थी लेकिन अब यह ठंड के मौसम में भी 'स्टाइल ऑफ द सीजन' बन रहा है। 'इंडियन प्रिट इंटरनेशनल मंच पर पहुंच गए हैं। इकट, बाटिक, डाबू और अजरक प्रिट लोगों को वैसे ही बहुत पसंद आते हैं। साथ ही बांधनी और लहरिया प्रिट भी फैशन में है। इस समय स्टाइलिश मॉडर्न ड्रेसेज भी इन प्रिट्स में बनाए जा रहे हैं। इन दिनों क्रॉप टॉप और पैंट्स पर भी इस तरह के प्रिट पसंद किए जा रहे हैं।'
- अंजू मान, फैशन डिजाइनर 'इंडियन प्रिट एलीगेंट स्टाइल के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे में लोग अब स्टाइलिश परिधान भी इसी प्रिट में बनवा रहे हैं। ब्राइडल लहंगा और ब्लाउज से लेकर स्टाइलिश टॉप, शर्ट और जैकेट भी इसी प्रिट में बनाए जा रहे हैं। यह प्रिट आने वाले समय में हिट ट्रेंड साबित होगा।'
- पूजा सिंह, फैशन डिजाइनर