लाइफ स्टाइल: स्टाइलिश हुए होली के परिधान, फैशन में होली खेलने का ट्रेंड
अब वह जमाने लद गए जबकि लोग होली के लिए पुराने कपड़े निकाल लेते थे।
प्रियंका दुबे मेहता, गुरुग्राम
अब वह जमाने लद गए जब लोग होली के लिए पुराने हो चुके कपड़े निकालते थे। अब होली का त्योहार इतना स्टाइलिश हो गया है कि होली खेलने के लिए स्टाइलिश परिधान बनवाए गए हैं। साधारण कुर्ता पायजामा की जगह स्टाइलिश शॉर्ट्स, फ्लेयर्ड ड्रेसेज को तरजीह मिलने लगी है। इस होली पर कोल्ड व स्लिट शोल्डर से लेकर प्लाजो, जंपसूट, ट्विनिग परिधान व ट्यूनिक तक इन दिनों युवाओं से लेकर हर उम्र के आयु वर्ग में बेहद पसंद किए जा रहे हैं। इस बार व्हाइट रंग को फिर से होली फैशन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया जा रहा है। स्टाइल के फ्यूजन के साथ होली के रंग
होली के अवसर पर सफेद या फिर रंगीन प्रिट पसंद किए जाते हैं। फैशन डिजाइनर रितु अरोड़ा के मुताबिक इस दौरान बंधेज के टॉप्स, पायजामा, जंपसूट और प्लाजो काफी चल रहे हैं। इसके अलावा होली विशेष परिधानों में सफेद टॉप के साथ बंधेज की स्कर्ट, ब्राइट रंगों के फ्लॉरल लोवर तैयार किए गए हैं। इस होली फ्यूजन को बहुत सराहा जा रहा है। डिजाइनर शीतल का कहना है कि जहां कोल्ड शोल्डर के टॉप कूल लुक देते हैं वहीं इसके साथ पेयर किए जा रहे राजस्थानी व गुजराती प्रिट की स्कर्ट, शॉर्ट्स व प्लाजो फ्यूजन लुक देते हैं। दिखेगा क्रेजी व्हाइट्स का जलवा
इस बार रंग-बिरंगे परिधानों के बीच होली पार्टी में व्हाइट्स का भी जलवा देखने को मिलेगा। इसमें विभिन्न पैटर्न में लोगों ने ओवरऑल व्हाइट परिधान बनवाए हैं। इस होली पर स्टाइल का तड़का लगाने के लिए लोग एसेसरीज को भी महत्व दे रहे हैं। इसमें गॉगल्स, रंगीन प्रॉप्स, जेस्टर हैट, फेदर ईयरिग्स, रबर के फन फुटवियर्स व स्टाइलिश हेयरक्लिप्स हैं। डिजाइनर श्वेता कुमार के मुताबिक वे एसेसरीज परिधानों से मैचिग एसेसरीज को सजेस्ट कर रही हैं। होली भी अब फैशन का प्रदर्शन करने का अवसर बन गया है। ऐसे में होली पर कूल एंड ट्रेडिशनल ट्रेंड को मिक्स करके फ्यूजन स्टाइल बनाए गए हैं। लोगों में इस त्योहार के लिए भी फैशनेबल दिखने की चाह पिछले कुछ वर्षो में बढ़ी है। बॉलीवुड जंपसूट्स भी इस होली पर बेहद पसंद किए गए हैं।
- शीतल श्रीवास्तव, फैशन डिजाइनर व स्टाइलिस्ट होली पर व्हाइट्स का क्रेज तो है ही साथ ही पैटर्न्स में काफी बदलाव किए गए हैं। नी लेंथ पैंट्स के साथ सिपल व्हाइट टॉप को कोल्ड शोल्डर से लेकर स्लिट व फ्लेयर्ड स्टाइल में पहना जा सकता है। इसके अलावा शाम की पार्टी के लिए शर्ट्स, स्टाइलिश पैंट्स जैसे परिधानों से कूल स्टाइल कैरी कर डिफरेंट लुक मिलेगा।
- रितु अग्रवाल, फैशन डिजाइनर