Move to Jagran APP

लाइफस्टाइल: ट्रेंड एंड स्टाइल: घूंघट की परिभाषा बदलते ब्राइडल मास्क

मास्क अब जरूरत ही नहीं बल्कि फैशन ट्रेंड बन गए हैं। इसके ट्रेंड होने के साथ-साथ सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सकेगी। अभी मास्क में कई प्रयोग किए जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Jun 2020 06:00 PM (IST)Updated: Wed, 17 Jun 2020 08:35 PM (IST)
लाइफस्टाइल: ट्रेंड एंड स्टाइल: घूंघट की परिभाषा बदलते ब्राइडल मास्क
लाइफस्टाइल: ट्रेंड एंड स्टाइल: घूंघट की परिभाषा बदलते ब्राइडल मास्क

प्रियंका मेहता दुबे, गुरुग्राम

loksabha election banner

मास्क आए तो जरूरत बनकर थे लेकिन धीरे-धीरे लाइफस्टाइल का ऐसा अंग बन गए कि अब फैशन ट्रेंड के रूप में लोग उन्हें तेजी से अपना रहे हैं। अब तक केवल रंग-बिरंगे विभिन्न पैटर्न में बने मास्क लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहे थे, लेकिन अब तो मास्क फंक्शनल भी हो रहे हैं। लोग अपने शादी के परिधानों के साथ मेल खाते या मैचिग मास्क बनवा रहे हैं। लहंगा सेट का हिस्सा बने मास्क

मास्क अब ब्राइडल या दुल्हन के परिधान के साथ ही आ रहे हैं। यह मास्क सिर्फ लहंगे के रंग से ही मैच ही नहीं कर रहे हैं बल्कि लहंगे और ब्लाउज के साथ मास्क का कपड़ा भी आ रहा है। इसमें लहंगा, चोली, दुपट्टा और मास्क चार चीजों का पूरा सेट शामिल होता है। डिजाइनर ब्राइडल मास्क को बहुत ही सावधानी से भीतर की परत पर कॉटन का कपड़ा लगाकर तैयार कर रहे हैं। सुरक्षा के साथ स्टाइल भी

मास्क प्रोटेक्टिव (सुरक्षा प्रदान करने वाले) होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी दिखे इसके लिए लोग डिजाइनर मास्क बनवाना पसंद कर रहे हैं। रितु कुमार और प्रिया लखनपाल जैसे डिजाइनर न केवल ब्राइडल मास्क के ऑडर ले रहे हैं, बल्कि बेहतरीन पैटर्न में उसे सुरक्षा का ध्यान रखते हुए बना भी रहे हैं। प्रिया लखनपाल के मुताबिक मास्क में तीन लेयर रखी जाती है और ध्यान रखा जा रहा है कि ब्राइडल मास्क बेहद हल्का हो। मास्क के साथ हैंड बैंड भी

अब केवल मास्क की ही नहीं बल्कि इसके साथ कुछ और एक्सेसरीज भी बनाई जा रही हैं। इसमें हैंड बैंड से लेकर हेड बैंड तक बनाए जा रहे हैं जो मास्क के साथ मैच करते हुए होते हैं। हेड बैंड इन दिनों मास्क के सेट के साथ बनाया जा रहा है। यह सेट लोगों को खूब पसंद आ रहा है। मास्क इस समय फैशन एक्सेसरी के तौर पर बहुत महत्वपूर्ण हो गए हैं। शादी के परिधानों के साथ मास्क, विभिन्न कंपनियों और होटलों के कस्टमाइज मास्क फैशन इंडस्ट्री को नए लक्ष्य दे रहे हैं। विभिन्न होटल और कंपनियों के ग्रुप कस्टमाइज (रुचि के अनुसार) मास्क बनवा रहे हैं।

प्रिया लखनपाल, फैशन डिजाइनर, सीईओ, द ग्रेट प्राइस शो मास्क अब जरूरत ही नहीं बल्कि फैशन ट्रेंड बन गए हैं। इसके ट्रेंड होने के साथ-साथ सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सकेगी। अभी मास्क में कई प्रयोग किए जा रहे हैं। शादी के परिधानों के साथ पहने जाने वाले मास्क बेहद आकर्षक डिजाइनों में बनाए जा रहे हैं और लोगों को पसंद भी आ रहे हैं।

हुमा खान, फैशन डिजाइनर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.