एलआइसी अभिकर्ता बने मददगार
लोगों को एलआईसी की पॉलिसी बेचकर कर जीवन सुरक्षित करने वाले अभिकर्ता भी जरूरतमंदों को राशन वितरण करने में जुटे हैं। आटा दाल चावल के साथ-साथ एलआईसी अभिकर्ता लोगों को मास्क और सैनिटाइजर भी उपलब्ध करा रहे हैं।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: लोगों को एलआइसी की पॉलिसी बेचकर जीवन सुरक्षित करने वाले अभिकर्ता भी कोरोनाकाल में जरूरतमंदों को राशन वितरण करने में जुटे हैं। आटा, दाल, चावल के साथ-साथ एलआइसी अभिकर्ता लोगों को मास्क और सैनिटाइजर भी उपलब्ध करा रहे हैं। इन अभिकर्ताओं की टीम ने छात्रों को किताब व कापियां भी उपलब्ध कराने का अभियान शुरू किया है। एलआइसी अभिकर्ता कृष्ण जोशी ने बताया कि उनकी टीम में बलवंत सिंह जागलान, नेकराम राणा, कृष्ण भट्ट, विपिन परमार, नितिन भट्ट और विशाल सचदेवा जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित करने में लगे हुए हैं। राशन के साथ-साथ लोगों को मास्क और सैनिटाइजर भी वितरित किए जाते हैं। उनका यह अभियान लॉकडाउन रहने तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि जिन छात्रों को किताबों और कॉपियों की जरूरत है। ऐसे जरूरतमंद छात्रों के लिए किताबों की भी व्यवस्था की जा रही है।