नर सेवा ही सही मायने में नारायण सेवा है : प्रेमचंद गोयल
संघ के वरिष्ठ प्रचारक प्रेमचंद गोयल गुरुग्राम में - भारत विकास परिषद की महाराणा प्रताप शाखा की बैठक में पहुंचेंगे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य व वरिष्ठ प्रचारक प्रेमचंद गोयल, विवेकानंद आरोग्य केंद्र में पहुंचेंगे।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: भारत विकास परिषद की महाराणा प्रताप शाखा गुरुग्राम द्वारा सेक्टर 12ए में संचालित विवेकानंद आरोग्य केंद्र में शादीलाल ¨मडा सभागार का विधिवत लोकार्पण किया गया। लोकार्पण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सेवा प्रमुख रहे वरिष्ठ प्रचारक प्रेमचंद गोयल ने किया।
लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए संघ के वरिष्ठ प्रचारक प्रेमचंद गोयल ने कहा कि नर सेवा ही सही मायने में नारायण सेवा है। विवेकानंद आरोग्य केंद्र हमेशा नर सेवा नारायण सेवा का प्रतीक दिखाई दे, इसके लिए लगातार प्रयास करने की आवश्यकता है। समाज के लिए जो लोग भी कुछ कर सकते हैं, उन्हें आगे बढ़कर सेवा कार्य में भाग लेना चाहिए। लोगों के सहयोग से केंद्र का आने वाले समय में विस्तार होना चाहिए। अपने पिता शादीलाल ¨मडा के नाम पर सभागार के निर्माण में विशेष भूमिका निभाने वाले ¨मडा ग्रुप के सीएमडी निर्मल कुमार ¨मडा ने कहा कि हर व्यक्ति को समाज के लिए कुछ न कुछ करना चाहिए। जब हर व्यक्ति मजबूत होगा तभी राष्ट्र हर स्तर पर मजबूत दिखाई देगा। विवेकानंद आरोग्य केंद्र के निर्माण में विशेष भूमिका निभाने वाले उद्योगपति विनोद मित्तल ने कहा कि बहुत जल्द ही केंद्र में कई प्रकल्प शुरू होंगे, जिससे कि जिनके पास पैसे नहीं हैं वे इलाज से वंचित न रहें। मंच संचालन महाराणा प्रताप शाखा के अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी ने किया। कार्यक्रम में संघ के प्रांत प्रचारक विजय कुमार, महानगर संघचालक जगदीश कुमार, विभाग प्रचार प्रमुख अनिल कश्यप, उद्योगपति अशोक ¨मडा, सुमन ¨मडा, विश्व ¨हदू परिषद के महावीर भारद्वाज, डॉ. अनुज गर्ग, रेखा तिवारी, मुकेश ¨सघल, सुरेंद्र गुप्ता एवं नरेंद्र अग्रवाल आदि शामिल हुए।